उत्तर प्रदेश जनपद बदायूं में,पत्नी बहन भारतीय जनता पार्टीं में शामिल।मालूम होकि उत्तर प्रदेश जनपद बदायूं में,लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) को झटका लगा है। बिसौली से समाजवादी पार्टीं के विधायक आशुतोष मौर्य की पत्नी सुषमा मौर्य, और बहन मधु चंद्रा भाजपा में, शामिल हो गई हैं। दोनों ने शनिवार सुबह 10 बजे लखनऊ में, भाजपा की सदस्यता ली। इनके साथ जनपद के कुछ समाजवादी नेताओं ने भी भाजपा का दामन थामा है। समाज वादी पार्टीं विधायक आशुतोष मौर्य ने, फरवरी 2024 में हुए। राज्यसभा चुनाव में, पार्टी से बगावत कर भाजपा के पक्ष में, वोटिंग की थी। उनकी पत्नी सुषमा मौर्य बिल्सी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं बहन मधु चंद्रा जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं। दोनों ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। सपा विधायक को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बदायूं जिले के कुछ और महत्वपूर्ण लोग, भाजपा में शामिल हुए हैं। उनमें सपा के पूर्व विधायक योगेंद्र गर्ग उर्फ कुन्नू बाबू के पुत्र आशीष गर्ग, सपा की बिसौली विधानसभा क्षेत्र ईकाई के अध्यक्ष मनोहर सिंह यादव, सपा के जिला सचिव बेचे सिंह ठाकुर, इस्लामनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख आर्येंद्र कुमार हैं। ये लोग भी भाजपाई हो गए हैं। जब से लोकसभा चुनाव का प्रचार शुरू हुआ है, तभी राजनीतिक हलकों में यही सवाल उठ रहे हैं कि बिसौली से सपा विधायक आशुतोष मौर्य अबकी बार किसका चुनाव प्रचार करेंगे। अभी तक न तो वह भाजपा के साथ दिखे हैं और न ही सपा के मंच पर नजर आए हैं। इस सवाल पर जब अमर उजाला ने आशुतोष मौर्य से फोन पर बात की तो उन्होंने बस यही कहा कि अभी वह बाहर हैं। लौटने के बाद बात करेंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
प्रेसिडेंशियल डिबेट, ट्रम्प बोले- रूस-यूक्रेन जंग खत्म करूंगा:कमला ने कहा- आप राष्ट्रपति होते तो पुतिन कीव में होते
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प और भारतवंशी कमला हैरिस के बीच बुधवार (11...
Seedha Sauda Stock Picks: IREDA & IRCON में निवेश का यही मौका? | Business News
Seedha Sauda Stock Picks: IREDA & IRCON में निवेश का यही मौका? | Business News
Karnataka: पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार का BJP हाईकमान को नया अल्टीमेटम, बोले- टिकट कटी तो 25 सीटें गंवाएगी पार्टी
Karnataka Assembly Election 2023 कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता जगदीश शेट्टार ने...
वार्षिक उत्सव मे झूमी नन्ही परियां.
उनियारा. उपखण्ड के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मे वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया....
Crude Oil Price Today: Crude में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी, $80 की तरफ बढ़ा क्रुड | Commodity
Crude Oil Price Today: Crude में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी, $80 की तरफ बढ़ा क्रुड | Commodity