आजमगढ़। जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के टहरकिशुनदेवपुर गांव के प्रधान का पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ शव बरामद किया गया। घटनास्थल घर से करीब 2.5 किमी दूर स्थित है। आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को पेड़ से उतारने से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के टहरकिशुनदेवपुर गांव के प्रधान बलराम निषाद 50 वर्ष का शव गुरूवार की सुबह घर से करीब ढाई किलोमीटर दूर झझवा बाबा के स्थान पर महुआ के पेड़ से दुपट्टा के सहारे लटका हुआ मिला। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गयी। प्रधान घर से शाम को निकलने के बाद लापता हो गया था। शव देखने के थोड़ी देर बाद मौके पर भारी भीड़ पहुंच गई। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को नीचे उतारने से इनकार कर दिया। लोगों का कहना था कि शव का पैर पेड़ से मात्र चार से पांच इंच ऊपर पर है। जिससे साफ है कि प्रधान की हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है। पिछले 4 वर्षों में इसी प्रकार से गांव में पांच हत्या हो चुकी है लेकिन पुलिस पर्दाफाश नहीं कर सकी। हमेशा लीपापोती की जाती है। ग्रामीण एसपी को मौके पर बुलाए जाने को मांग को लेकर अड़ गए थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
खड़गे बोले- योगी के मुंह में राम बगल में छुरी:PM मोदी को एक होकर सेफ होना है तो मनुस्मृति को जलाना होगा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नागपुर...
Zero FXE इलेक्ट्रिक Bike टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, भारत के लिए डेवलप करेगी स्पेशल EV
कर्नाटक के बेंगलुरू में Zero अपनी FXE इलेक्ट्रिक बाइक की टेस्टिंग कर रही है। जिसे टेस्टिंग के...
આવાસના ઘર બાબતે ઝગડો કરી લાકડી વડે મહિલાને માર મારતા પોલીસ ફરિયાદ નોંધાઇ
આવાસના ઘર બાબતે ઝગડો કરી લાકડી વડે મહિલાને માર મારતા પોલીસ ફરિયાદ નોંધાઇ
મળતી માહિતી...
Lok Sabha Election 2024: ममता के फैसले पर कांग्रेस की आई पहली प्रतिक्रिया, राजद-जेडीयू, AAP और उद्धव गुट ने क्या बोला
TMC vs Congress। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले आईएनडी गठबंधन को करारा झटका लगा है। बंगाल की...
Exclusive Ground Report: इजरायली सेना हमास का अंत कर देगा ! | Israel Palestine | Israel Vs Palestine
Exclusive Ground Report: इजरायली सेना हमास का अंत कर देगा ! | Israel Palestine | Israel Vs Palestine