आजमगढ़। जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के टहरकिशुनदेवपुर गांव के प्रधान का पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ शव बरामद किया गया। घटनास्थल घर से करीब 2.5 किमी दूर स्थित है। आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को पेड़ से उतारने से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के टहरकिशुनदेवपुर गांव के प्रधान बलराम निषाद 50 वर्ष का शव गुरूवार की सुबह घर से करीब ढाई किलोमीटर दूर झझवा बाबा के स्थान पर महुआ के पेड़ से दुपट्टा के सहारे लटका हुआ मिला। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गयी। प्रधान घर से शाम को निकलने के बाद लापता हो गया था। शव देखने के थोड़ी देर बाद मौके पर भारी भीड़ पहुंच गई। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को नीचे उतारने से इनकार कर दिया। लोगों का कहना था कि शव का पैर पेड़ से मात्र चार से पांच इंच ऊपर पर है। जिससे साफ है कि प्रधान की हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है। पिछले 4 वर्षों में इसी प्रकार से गांव में पांच हत्या हो चुकी है लेकिन पुलिस पर्दाफाश नहीं कर सकी। हमेशा लीपापोती की जाती है। ग्रामीण एसपी को मौके पर बुलाए जाने को मांग को लेकर अड़ गए थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
आज फिर निकला कोटा के विवेकानंद इलाके में पार्क के अंदर निकला कोबरा सांप
कोटा के विवेकानंद इलाके में पार्क के अंदर निकला कोबरा सांप
कोबरा सांप मौके पर पहुंचे स्नेक...
મોરીયા બનાસ મેડીકલ ખાતે કલેક્ટરશ્રી વરૂણકુમાર બરનવાલની ઉપસ્થિતિમાં કાર્યક્રમ યોજાયો..
મોરીયા બનાસ મેડીકલ ખાતે કલેક્ટરશ્રી વરૂણકુમાર બરનવાલની ઉપસ્થિતિમાં કાર્યક્રમ યોજાયો..
Top 5 Bollywood News: Salman Khan की 'Tiger 3' का ये होगा हाइलाइट सीन, इतना लंबा होगा SRK का कैमियो?
Top 5 Bollywood News: Salman Khan की 'Tiger 3' का ये होगा हाइलाइट सीन, इतना लंबा होगा SRK का कैमियो?
આદિત્યાણા ગામના અલગ અલગ વિસ્તારમાં ચૂંટણી અંગેનો પ્રચાર કરતા કોંગ્રેસના આગેવાનો
આદિત્યાણા ગામમાં ડંકી વિસ્તાર, ચુનારવાળા વિસ્તાર અને નવાપરામાં રબારી વિસ્તારની મુલાકાત લીધી હતી...