Toyota Urban Cruiser Hyryder टोयोटा ने भारतीय बाजार में अर्बन क्रूजर हायराइडर (Toyota Urban Cruiser Hyryder) को लॉन्च किया था। इस कार की एक्स शोरुम कीमत 10.86 लाख रुपये से शुरू होकर 20 लाख रुपये तक जाती है। इसमें कुल E S G और V चार वेरिएंट मिलता है। यह एक सब कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसमें दो पेट्रोल पावरट्रेन का ऑप्शन मिलता है।

भारतीय बाजार में पेट्रोल डीजल, सीएनजी के बाद अब हाइब्रिड एसयूवी का चलन काफी तेजी से बढ़ते जा रहा है। हाइब्रिड कारों से फ्यूल की बचत तो होती ही है इसके साथ ही पर्यावरण को भी कम नुकसान होता है। भारत में हाइब्रिड कारों की कीमत 11-12 लाख रुपये के आस-पास होती है। इनमें से कुछ कारों की डिमांड मार्केट में काफी तेजी से बढ़ते जा रही है।

टोयोटा ने भारतीय बाजार में अर्बन क्रूजर हायराइडर (Toyota Urban Cruiser Hyryder) को लॉन्च किया था। कंपनी के अनुसार इस कार का वेटिंग पीरियड 5 से 6  महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। अगर आप इस कार को आज बुक करेंगे तो आपको 5 से 6 महीने तक का इंतजार करना होगा इसके बाद आपको ये कार मिलेगी।

Toyota Urban Cruiser Hyryder

इंडियन मार्केट में टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर का मुकाबला मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा से है। हायराइडर अपने सेगमेंट में सबसे शानदार डिजाइन और फीचर्स के साथ आती है। हाइब्रिड इंजन में काफी अच्छी माइलेज मिलती है तभी इसको काफी अधिक पसंद भी किया जाता है। ये स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट में 27.97 kmpl तक का माइलेज देती है। क्या आप भी अपने लिए ये कार खरीदना चाहते हैं तो चलिए आपको इसके बारे में और अधिक जानकारी देते हैं।