OPPO A18 New Variant Launched OPPO A18 के 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 11499 रुपये है। 128GB स्टोरेज वैरिएंट फ्लिपकार्ट और ओप्पो इंडिया वेबसाइट पर लिस्ट है। यह डिवाइस वर्तमान में ओप्पो वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी शिपिंग 25 अक्टूबर से शुरू होगी। डिवाइस ग्लोइंग ब्लैक या ग्लोइंग ब्लू कलर ऑप्शन में आता है।

अगर आप कोई बजट समर्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। OPPO A18 128GB स्टोरेज मॉडल आज भारत में लॉन्च किया गया है। याद दिला दें, ओप्पो ने कुछ दिन पहले भारत में A18 स्मार्टफोन पेश किया था।

कंपनी ने इसे 64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया था। OPPO A18 OPPO का एक एंट्री-लेवल 4G स्मार्टफोन है जो 6.56-इंच IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है। आइए आपको लॉन्च हुए नए स्मार्टफोन के बारे में डिटेल से बताते हैं।

भारत में OPPO A18 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत

नए लॉन्च किए गए OPPO A18 के 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,499 रुपये है। 128GB स्टोरेज वैरिएंट फ्लिपकार्ट और ओप्पो इंडिया वेबसाइट पर लिस्ट है। यह डिवाइस वर्तमान में ओप्पो वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी शिपिंग 25 अक्टूबर से शुरू होगी। ओप्पो A18 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 9,999 रुपये है। डिवाइस ग्लोइंग ब्लैक या ग्लोइंग ब्लू कलर ऑप्शन में आता है।