Upcoming Smartphone 2024 अप्रैल में एक नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। अगले महीने की शुरुआत कुछ तगड़े स्मार्टफोन लॉन्च होने के साथ हो रही है। 1 अप्रैल 2024 को ही OnePlus Nord CE4 की एंट्री हो रही है। इसके बाद रियलमी और मोटोरोला भी अपने नए फोन ला रहे हैं।

 मार्च का महीना लगभग खत्म हो गया है। यह इस महीने का आखिरी हफ्ता चल रहा है। नए महीने की शुरुआत के साथ ही मार्केट में एक के बाद एक नए स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं।

अगर आप भी नए महीने की शुरुआत स्मार्टफोन खरीदारी के साथ करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का हो सकता है।

अप्रैल के पहले हफ्ते में ही वनप्लस, मोटोरोला और रियलमी के नए फोन लॉन्च होने जा रहे हैं। आइए जल्दी से इन फोन की डिटेल्स चेक कर लेते हैं-

OnePlus Nord CE4 (लॉन्च डेट- 1 अप्रैल 2024)

OnePlus Nord CE4 को कंपनी 1 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। इस फोन का लैंडिंग पेज कंपनी ने अमेजन पर जारी किया है।

प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3

डिस्प्ले- FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट

रैम और स्टोरेज- LPDDR4X 8GB Ram, UFS 3.1 256GB स्टोरेज

चार्जिंग- फोन 15 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकेगा।

realme 12x (लॉन्च डेट- 2 अप्रैल 2024)

realme 12x को कंपनी 2 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। इस फोन का लैंडिंग पेज फ्लिपकार्ट पर जारी किया गया है।

प्रोसेसर- Dimensity 6nm 5G

बैटरी-5000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग

Motorola edge 50 Pro (लॉन्च डेट- 3 अप्रैल 2024)

Motorola edge 50 Pro को मोटोरोला 3 अप्रैल को लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन के लगभग सभी स्पेक्स को लेकर कंपनी पहले ही जानकारी दे चुकी है। फोन का लैंडिंग पेज फ्लिपकार्ट पर मौजूद है।