भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने मिडिया में बयान जारी कर भगवंत मान सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन पर सवाल उठाए | उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार को कर्ज लेकर घी पीने की आदत लग चुकी है | सरकार कर्ज पर कर्ज लिए जा रही है लेकिन यह कहाँ और कैसे खर्च हो रहा है इसका कोई हिसाब नहीं दिया जा रहा | 

चुग ने कहा कि माननीय राज्यपाल ने पत्र लिखकर सरकार से पूछा है कि अभी तक लिया गया कर्ज सरकार को मुख्यमंत्री को बताना चाहिये कि कहाँ खर्च हुआ है | भगवंत मान सरकार लगातार संविधान और संविधानिक मर्यादाओं को तोड़ रही है | राज्यपाल के पूछे जाने पर उनके पास कोई जवाब नहीं है | राज्यपाल के 25 बार सवाल पूछने पर भी कोई जवाब नहीं मिलता है बल्कि सदन में मजाक उड़ाया जाता है |  

चुग ने कहा कि पंजाब के आर्थिक हालत चिंतनीय हैं , भगवंत मान सरकार आने के बाद सरकार पर कुल कर्ज लगभग 4 लाख करोड़ रुपये हो गया है है | और सरकार प्रतिदिन लगभग 100 करोड़ रुपये का कर्ज पर कर्ज लिए जा रही है | भगवंत मान सरकार पंजाब की जनता को मुर्ख बनाने का प्रयास कर रही है | एक तरफ प्रदेश के विकास के लिए पैसे की कमी का हवाला दिया जाता है दूसरी और कर्ज लेकर सरकार हिसाब नहीं दे रही है | 

चुग ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि खनन नीलामी से और शराब बिक्री से आये आये 40 हज़ार करोड़ रुपये कहाँ खर्च हुए हैं | भगवंत मान सरकार भ्रष्टाचार को खतम करने के मुद्दे पर सत्ता में आई पार्टी सबसे अधिक भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिए जा रही है |