Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now

तृणमूल सांसद शताब्दी रॉय ने शुरू की विपक्षी खेमे में PM उम्मीदवारी पर बहस, कहा-कांग्रेस रेस में नहीं तो...

कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस पार्टी से सांसद शताब्दी राय ने कहा है कि हम चाहेंगे कि ममता बनर्जी प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवार बनें। इससे पहले मंगलवार को विपक्षी दलों की दूसरी बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री पद की रेस में नहीं है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी को सत्ता को लोभ नहीं है।

उन्होंने कहा था कि हम आइडिया ऑफ इंडिया, संविधान, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम साथ आए हैं। उन्होंने मंगलवार को कहा था कि हम जानते हैं कि हमारे बीच कुछ मतभेद है। लेकिन वे इतने बड़े भी नहीं है कि किनारे ना रखा जा सके।

'2024 का चुनाव इंडिया बनाम NDA'

आम आदमी पार्टी से सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही। पिछले 9 वर्षों में एनडीए की कोई बैठक नहीं बुलाई गई थी। लेकिन, उन्होंने कल बैठक बुलाई। बीजेपी कहती थी 'एक अकेला सब पर भारी' लेकिन अब वे ऐसा नहीं कह रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा," विपक्षी एकता से एनडीए घबराया हुआ है। 2024 में इंडिया ही जीतेगा। अब यह चुनाव एनडीए बनाम इंडिया हो गया है और इंडिया जीतेगा। यह एक अच्छा नाम है - इंडिया। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि इसका प्रस्ताव किसने रखा। सीट बंटवारे और चुनाव प्रचार जैसे मुद्दे अगले चरण में तय किए जाएंगे।"

 

Search
Categories
Read More
ડીસામાં જીલ્લાકક્ષાના 74 માં પ્રજાસત્તાક પર્વની ઉજવણી કરાઇ
ડીસામાં જિલ્લાકક્ષામાં 74 માં પ્રજાસત્તાક પર્વની ઉત્સાહભેર ઉજવણી કરવામાં આવી હતી. રાજ્ય સરકારના...
By Vijay Kumar Gelot 2023-01-29 18:21:25 0 35
120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 5160mAh की बैटरी और 50MP वाले iQOO के इस फोन की कीमत, यहां जानें जरूरी डिटेल
iQOO अपने कस्टरमर्स के लिए नया डिवाइस लाने की तैयारी में है। iQOO neo 9 pro को जल्द ही भारत में...
By Aman Gupta 2024-01-06 06:08:50 0 0
ঢকুৱাখনাত ম'ৰেল পুলিচিঙৰ ঘটনা।
        ৰাজ্যত পুনৰ ম'ৰেল পুলিচিঙৰ ঘটনা ।   এইবাৰ ঢকুৱাখনাত ম'ৰেল পুলিচৰ...
By Gulap Das 2023-09-13 07:31:12 0 0
अजयगढ पुलिस ने संतराम ढाबे के पास लगाई वाहन चेकिंग
अजयगढ:-पन्ना पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के द्वारा बिना सीट बेल्ट व बिना हेलमेट के वाहन चलाने...
By Anil Gupta 2023-03-15 10:40:12 0 7