*खनिज मंत्री पहाड़ीखेरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का करेंगे भूमिपूजन*                   

*पन्ना:-खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह गुरूवार, 6 जुलाई को दोपहर 2 बजे ग्राम इटवांखास में खिरवा पुल का लोकार्पण करेंगे। 3.30 बजे ग्राम रहुनिया में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत 4 बजे पहाड़ीखेड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन करेंगे।*

*कैबिनेट मंत्री शुक्रवार, 7 जुलाई को दोपहर 2.30 बजे ग्राम मगरदहा, 3.30 बजे ग्राम रमजूपुर (धरमपुर) तथा 4.30 बजे ग्राम लोढ़ापुरवा में सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इसके उपरांत ग्राम नत्थूपुरवा, भीना, किशनपुर और अजयगढ़ के स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।*