गुनौर :भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा , भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार,भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार के मार्ग दर्शन पर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया के निर्देशन पर एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र अवधिया एवं समस्त वरिष्ठ नेताओं की सहमति पर एवं भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर पाण्डेय की अंनुसंशा पर भाजपा युवा मोर्चा मण्डल गुनौर की युवा मोर्चा गुनौर नगर अध्यक्ष अखिलेश ( छोटू ) सोनी की गुनौर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशु देव बुंदेला ने घोषणा की, नगर अध्यक्ष ने सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया एवं कहा कि मैं पार्टी के सिद्धांतों पर कार्य करूंगा एवं पार्टी द्वारा जो मुझे पर भरोसा जताया गया उसे हमेशा कायम रहूंगा

छोटू सोनी की क्षेत्र के युवाओं में खासी पकड़ है यह नगर एवं क्षेत्र में होने वाले सामाजिक कार्य में हमेशा आगे रहते हैं छोटू सोनी की नगर अध्यक्ष बनते ही नगर के युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है छोटू सोनी काफी वर्षों से नगर में सक्रिय हैं एवं युवाओं के कंधों से कंधे मिलाकर हमेशा खड़े नजर आते हैं