Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now

शाइस्ता की मददगार लेडी डॉन का चेहरा हुआ बेनकाब, धूमनगंज थाने की महिला हिस्ट्रीशीटर है मुंडी पासी

24 फरवरी को प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस लगातार फरार चल रही माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश कर रही है। साथ ही शाइस्ता के करीबियों पर भी पुलिस और एसटीएफ की नजर है। अब पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस को महिला डॉन मुंडी पासी की तस्वीर मिल गई है। अब तक पुलिस के पास मुंडी पासी की कोई तस्वीर उपलब्ध नहीं थी।उमेश पाल हत्याकांड में मुंडी पासी का नाम भी सामने आ रहा है। यह महिला शाइस्ता के साथ लगातार देखी जा रही थी। यह धूमनगंज थाने की महिला हिस्ट्रीशीटर है। इस पर कई मुकदमे भी दर्ज हैं।

15 अप्रैल को हुई थी अतीक-अशरफ की हत्या

अतीक-अशरफ को उमेश पाल हत्याकांड मामले में पुलिस ने रिमांड पर लिया था। हत्या वाले दिन दोनों पुलिस के साथ निशानदेही के लिए गए थे। वापसी में उनका मेडिकल काल्विन अस्पताल में हुआ था। वहां से निकलने के बाद मीडिया कर्मियों के वेश में आए अरुण मौर्य, लवलेश तिवारी और सनी ने मौका पाते ही अतीक-अशरफ को गोलियों से भून दिया था।

24 फरवरी को हुई थी उमेश पाल की हत्या

24 फरवरी को प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह रहे उमेश पाल और उसके दो सरकारी गनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से इस हत्याकांड की जांच शुरू की, तो उसमें माफिया अतीक अमहद का बेटा उमेश पाल पर गोलियां बरसाते हुए नजर आया। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल असद समेत 4 आरोपितों को मुठभेड़ में मार गिराया, बाकी अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

 

Search
Categories
Read More
रावतभाटा /- बाल सरक्षण के लिए रावतभाटा मे हुवा जागरूक कार्यक्रम यातायात नशावृति श्रम के लिए किया जागरूक रावतभाटा थाना स्टॉफ मौके पर रहा मौजूद
रावतभाटा पुलिस द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से बाल संरक्षण के लिए जागरूकता कार्यक्रम हुआ सम्पन्न बाल...
By Mohammad Aasif Sheikh 2024-07-31 12:34:14 0 0
উলঙ্গ চোৰে লুটিলে চিৰাং জিলাৰ শান্তিপুৰৰ মায়া ষ্টোৰ নামৰ মোৱাইল দোকনসমগ্ৰ চুৰিকাণ্ড বন্দী CCTV
উলঙ্গ চোৰে লুটিলে চিৰাং জিলাৰ শান্তিপুৰৰ মায়া ষ্টোৰ নামৰ মোৱাইল দোকনসমগ্ৰ চুৰিকাণ্ড বন্দী CCTV
By RANJIT RAJBONGSHI 2023-07-01 19:19:08 0 5
परभणी जिल्हाधिकारी कार्यालयावर "रक्तरंजित महामोर्चा "सकल मातंगसमाजाचा एल्गार आक्रोश.#cmomaharashtra
परभणी जिल्हाधिकारी कार्यालयावर "रक्तरंजित महामोर्चा "सकल मातंगसमाजाचा एल्गार आक्रोश.#cmomaharashtra
By Nitin Thorat 2022-09-06 07:49:06 0 30
Hamas का नया वीडियो आया सामने, Israel Music Festival से भागते लोगों को चुनकर मारा
Hamas का नया वीडियो आया सामने, Israel Music Festival से भागते लोगों को चुनकर मारा
By Meraj Ansari 2023-10-20 08:21:58 0 0
तात्काळ शिक्षकांची नियुक्ती न केल्यास जिल्हापरिषद कार्यालय फोडू- विनायक भिसे यांचा इशारा
हिंगोली प्रतिनिधि/ गोपाल सातपुते हिंगोली जिल्ह्यातील गोरेगाव येथे मागील सात वर्षापासून जिल्हा...
By Gopal Satpute 2022-09-13 11:34:00 0 7