नई दिल्ली, देश में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नगालैंड में बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है, जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-यूपी में बारिश होने के आसार

बता दें, इन दिनों देश भर में मौसम सुहाना बना हुआ है। मई में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली में आज हल्की बारिश या बूंदाबादी हो सकती है। हालांकि, तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं, यूपी में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

स्काईमेट के मुताबिक, आज तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंडबिहार, झारखंड, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, मराठवाड़ा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

औसत वर्षा सामान्य रहने की संभावना

देश भर में मई 2023 में औसत वर्षा सामान्य रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत, पश्चिम ध्य भारत को कई हिस्सों और प्रायद्वीपीय भारत के उत्तरी भाग में सामान्य और सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। हालांकि, पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों, पूर्व-मध्य भारत के कई हिस्सों और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत कुछ हिस्सों में सामान्य से नीचे बारिश होने की संभावना है।