कर्नाटक में कुछ ही दिनों बाद विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी नेताओं ने अपना दौरा और तेज कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक के दौर पर हैं। शाह ने सोमवार को चामुंडी हिल्स पर प्रसिद्ध चामुंडेश्वरी देवी के दर्शन और पूजा की। शाह ने कर्नाटक और पूरे देश के लोगों की भलाई और समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की।

भगवान गणेश की भी पूजा

शाह ने चामुंडेश्वरी देवी की पूजा करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की। भगवान गणेश को 'नाद देवता' (राज्य देवता) भी माना जाता है। इस दौरान उनके साथ मैसूरु-कोडागु के सांसद प्रताप सिम्हा और विधायक एसए रामदास भी थे।