मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। सूत्रों के अनुसार, एनसीपी आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतार सकती है। आज की बैठक में एनसीपी के राष्ट्रीय नेता भी उपस्थित थे।

2018 के चुनावों में क्या था NCP का हाल?

गौरतलब है कि, 2018 के चुनावों के दौरान, NCP ने कर्नाटक में 14 सीटों पर चुनाव लड़ा था। कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटो में वर्तमान में सत्तारूढ़ भाजपा के 119 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 75 और उसके सहयोगी जेडीएस के पास 28 सीटें हैं।

10 मई को होंगे चुनाव

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और सहयोगी जेडीएस सहित राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। वहीं, पार्टियां भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 13 मई को होगी।

2024 के लोकसभा चुनाव के कांग्रेस की बैठक

पवार ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी एकता बनाने के प्रयासों के तहत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। यह बैठक राष्ट्रीय राजधानी में खड़गे के आवास पर हुई थी। हाल ही में, चुनाव आयोग ने एनसीपी की राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता को वापस लेते हुए एक क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा घटा दिया है।