दसूहा के नजदीकी गांव बुद्धूपुर के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अर्जुन सिंह पुत्र सुरिंदर कुमार निवासी फतेहउलापुर, मरासगढ़, दसूहा के रुप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस ने यह मामला अर्जुन सिंह के परिजन सुरिंदर सिंह निवासी बुद्धूपुर के बयान पर दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने बयान में सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह अर्जुन सिंह के पिता का साढू  

Sponsored

चाणक्य एकेडमी बूंदी (राजस्थान )

बूंदी के सभी विधार्थियो के लिए खुशखबरी...अब 1 जुलाई से चाणक्य एकेडमी फिर से सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के नए बैच प्रारंभ करने जा रही है। जिसमे आप CET/पटवार/LDC शिक्षक भर्ती REET सभी भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभी प्रवेश पर आपको 30% की छूट दी जाएगी। चाणक्य की अनुभवी फैकल्टी द्वारा आपको अध्ययन कराया जाएगा।

वहीं दूसरे मामले में चोरों ने गुरुद्वारा साहिब को बनाया निशाना, गोलक तोड़ नकदी चुराई, मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, दसूहा: दसूहा के नजदीकी गांव हिम्मतपुर में चोरों ने गुरुद्वारा साहिब को निशाना बनाते हुए गुरुद्वारा साहिब की ग्रील तोड़कर गुरुद्वारा साहिब की गोलक तोड़कर नकदी चोरी कर ली। चोर इस दौरान गोलक में पड़े 35 सौ रुपए के करीब चोरी कर ली। गुरुद्वारा साहिब में चोरी के मामले में दसूहा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला गांव के नंबरदार देसराज के बयान पर मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दिए अपने बयान में देसराज ने बताया कि गत रात चोर गांव के गुरुद्वारा साहिब में ग्रिल तोड़कर दाखिल हुए और गुरुद्वारा साहिब में पड़ी गोलक तोड़कर नकदी चुराकर ले गए। चोरी का उस समय पता चला जब अगली सुबह लोग नतमस्क होने के लिए गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे तो पाया कि गुरुद्वारा साहिब के मेन गेट की ग्रिल टूटी हुई थी, जब उन्होंने मुख्य परिसर में जाकर देखा तो गोलक का ताला भी टूटा हुआ था व नकदी गायब थी। पुलिस ने इस मामले में देसराज के बयान के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।