नई दिल्ली,  मनोरंजन जगत से एक बार फिर से बुरी खबर सामने आ रही है। कई सीरियल्स और फिल्मों में काम कर चुकीं फेमस एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह कोहली का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया। हरमिंदर सिंह की अचानक हुई मौत ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। खबरों की मानें तो हरमिंदर सिंह का शव बाथरूम में मिला है।

बाथरूम में मिला शव

एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह कोहली पूरी तरह से स्वस्थ थे। खबरों की मानें तो बीते शुक्रवार वो गुरुद्वारे भी गए थे। वहां से लौटने के बाद वो बाथरूम गए और वह काफी समय तक बाहर नहीं आए। इसके बाद घर में मौजूद हेल्पर ने उन्हें ढूंढा तो वो बाथरूम गिरे हुए मिले। उन्हें इसके बाद इलाज के लिए के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हरमिंदर सिंह का अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।