शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ने सुसाइड कर लिया। गावड़ी दोस्तपुरा इलाके में चंबल नदी के किनारे बबूल के पेड़ पर उसका शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। अधेड़ की पहचान गावड़ी दोस्तपुरा निवासी रामावतार (56) के रूप में हुई। जो रात को आपसी कहासुनी के बाद घर से निकला था। रामावतार बेलदारी का काम करता था। नयापुरा थाना ASI किशन गोपाल ने बताया कि सुबह 8 बजे करीब अज्ञात व्यक्ति ने चंबल किनारे पेड़ पर शव लटके होने की सूचना दी थी। मौके पर जाकर देखा तो हनुमान मंदिर के चबूतरे के पास बबूल के पेड़ एक व्यक्ति लटका हुआ था। उसने साफी( गमछे) से फांसी लगा रखी थी। आसपास के लोगों से पूछताछ व हुलिए के आधार पर उसकी पहचान की। मृतक का बेटा अजय भी मौके पर पहुंचा। बेटे अजय ने बताया कि उसके पिता शराब का सेवन करते है। रात को मामूली कहासुनी के बाद घर से निकल गए थे जो सुबह तक वापस नहीं लौटे। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
डॉ. समार को 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर किया सम्मानित
कोटा. 78 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोटा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह...
বোকাজানত বিদ্ৰোহী সংগঠন আনলাৰ অস্ত্ৰ সম্বৰণ
বোকাজানত বিদ্ৰোহী সংগঠন আনলাৰ অস্ত্ৰ সম্বৰণ
जिले के पुलिस अधिकारियों का रखा गया एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
माननीय पुलिस महानिदेशक के निर्देशों का पालन कराए जाने हेतु जिले के पुलिस अधिकारियों का रखा गया एक...
Ram Mandir Updates: ‘जहां गर्भ गृह था वहां मंदिर नहीं बना', राम मंदिर पर Sanjay Raut ने उठाए सवाल
Ram Mandir Updates: ‘जहां गर्भ गृह था वहां मंदिर नहीं बना', राम मंदिर पर Sanjay Raut ने...
रुग्णवाहिकेला प्रत्येकाने अशीच वाट मोकळी करून दिली पाहिजे......
रुग्णवाहिकेला प्रत्येकाने अशीच वाट मोकळी करून दिली पाहिजे......