मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली का बजट नहीं रोकने का अनुरोध किया। केजरीवाल ने कहा कि देश के 75 साल के इतिहास में पहली बार किसी राज्य का बजट रोका गया है। इसके साथ ही आप के अन्य नेताओं के साथ साथ वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने सदन में और सदन के बाहर बजट के म़ुद्दे पर अपनी बात रखी।

 दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत (Kailash Gahlot) आज बुधवार को सदन में वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी विधानसभा में मौजूद हैं। इस बार का बजट प्रगतिशील बजट होगा। जिसमें स्वास्थ्य शिक्षा, बिजली पानी परिवहन और यमुना की सफाई पर प्रमुख रूप से फोकस रहेगा। यह पहला मौका है