इंदौर में आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन समारोह में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विश‍िष्‍ट हस्तियों को सम्‍मानित किया। सम्‍मान समारोह के बाद उन्‍होंने अपने संबोधन में कहा कि वे इस समारोह में आकर प्रसन्‍न हैं। उन्‍होंने आयोजन की तारीफ की और गुयाना और सूरीनाम के राष्‍ट्रप‍ति की इस आयोजन में मौजूदगी को लेकर भी खुशी व्‍यक्‍त की। राष्‍ट्रपति ने कहा कि यह आयोजन काफी महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की सराहना की।

राष्‍ट्रप‍त‍ि ने अपने संबोधन में प्रवासी भारतीयों की तारीफ करते हुए कहा कि प्रवासी भारतीयों ने अपनी कड़ी मेहनत से देश का नाम रोशन किया है। उन्‍होंने कहा कि प्रवासी भारतीय एक यूनिक प्लेटफार्म है। आप लोगों से 3 दिन हुई चर्चा हमारे लिए अमूल्य है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि प्रवासी भारतीय अलग-अलग देशों में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। उनकी सफलता की बदौलत विदेशी धरती पर भारत की पहचान बन रही है। अगले 25 साल में नए सफर पर भारत है। आपको एकजुट होकर इस शक्ति का राष्ट्र निर्माण में योगदान देना होगा।