रायबरेली में खीरों थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में आज उस समय हड़कंप मच गया जब खेतों में खड़ी फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए खेत के चारों तरफ लगाए गए कटीले तार में अचानक करंट आ जाने के चलते उसकी चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक दूसरे युवक की हालत को गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया जा । बताया जा रहा है कि मृतक युवक संतोष और उसका साथी मुकेश दोनों खीरों थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के ही रहने वाले हैं किसी काम से खेतों की तरफ जा रहे थे तभी खेतों के किनारे लगे कटीले तारों को छू लिया जिससे संतोष करंट की चपेट में आ गया और उसको बचाने के चक्कर में मुकेश गंभीर रूप से झुलस गया है दरअसल खेतों के बीच से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर खेतों में बैरिकेडिंग के लिए लगाए गए कटीले तारों पर गिरा पड़ा था जिसके चलते कटीले तारों में करंट उतर रहा था और रास्ते से जाते समय कटीले तारों में उतर रही करंट की चपेट में आने से संतोष की दर्दनाक मौत हो गई और मुकेश घायल हो गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक संतोष के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही घायल मुकेश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
વડોદરા:દરજીપુરા એરફોર્સ પાસે છકડો અને કન્ટેનર વચ્ચે અકસ્માત સર્જાયો
વડોદરા:દરજીપુરા એરફોર્સ પાસે છકડો અને કન્ટેનર વચ્ચે અકસ્માત સર્જાયો
જેસરમાં દેશીદારૂ ઝડપી પાડવામાં આવ્યો
જેસરમાં દેશીદારૂ ઝડપી પાડવામાં આવ્યો
जिल्हा वार्षिक योजनेचा निधी वेळेत खर्च होण्यासाठी प्रयत्न करा
सोलापूर : - राज्य शासकीय कार्यालये आणि जिल्हा परिषद यांनी जिल्हा वार्षिक योजना सन २०२२-२३...
Breaking News: AAP सांसद Raghav Chadha को लगा बड़ा झटका, छिन सकता है उनका टाइप- 7 बंगला | India TV
Breaking News: AAP सांसद Raghav Chadha को लगा बड़ा झटका, छिन सकता है उनका टाइप- 7 बंगला | India TV
PORBANDAR પોરબંદર કોંગ્રેસના ઉમેદવારે સરકારી હોસ્પિટલની મુલાકાત લીધી 15 11 2022
PORBANDAR પોરબંદર કોંગ્રેસના ઉમેદવારે સરકારી હોસ્પિટલની મુલાકાત લીધી 15 11 2022