रोहा सुर्यवती शाखा साहित्य सभा की सलाहकार, संस्थापक अध्यक्षा,राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त,पुर्व शिक्क्षयत्री हेमप्रभा बरदलै ७६वांं जन्मदिन आज धूमधाम से मनाया गया ।

       रोहा सुर्यवती शाखा साहित्य सभा और रहदै कवि मंच के संयुक्त तत्वावधान में आज रोहा सुर्यवती शाखा साहित्य सभा की संस्थापक अध्यक्षा,पुर्व शिक्क्षयत्री, सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हेमप्रभा बरदलै का ७६वां जन्मदिन आज उनके निवास स्थान में धूमधाम से मनाने के साथ ही जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी।ईस उपलक्ष में रोहा सुर्यवती शाखा साहित्य सभा अध्यक्षा टुलुप्रभा सईकीया द्वारा द्वीप प्रज्वलन और सुर्यवती सदस्याओं द्वारा समवेत संगीत और श्रीमंत शंकरदेव रचित वरगीत परिवेशन साथ शुभारंभ कार्यक्रम में रोहा सुर्यवती शाखा साहित्य सभा,रहदै कवि मंच,नगांव जिला साहित्य सभा के प्रतिनिधि, सुर्यवती की सदस्याओं सहित काफी संख्या में लोगों ने हेमप्रभा बरदलै को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देते हुवे फुलाम गमछा,अभिनंदन पत्र,सराई,जापी,अंगवस्त्र सहित उपहार भेंट कर शु स्वास्थ्य और दिर्घायु की कामना की।साथ ईस उपलक्ष में सुर्यवती द्वारा प्रकाशित हेमप्रभा बरदलै के जीवन आधारित पुस्तिका का विमोचन नगांव जिला साहित्य सभा के पूर्व अध्यक्ष नित्यानंद बोरा ने कर जन्मदिन की बधाइयां दी।रोहा सुर्यवती शाखा साहित्य सभा की संस्थापक सचिव तथा रहदै कवि मंच की कार्यकरी अध्यक्ष विनुवस्कर ठाकुरीया की अध्यक्षता और सुर्यवती सचिव रुनुमी बोरा के संचालन में अनुष्टित सभा में नगांव जिला साहित्य सभा के पुर्व अध्यक्ष नित्यानंद बोरा,रहदै कवि मंच के सचिव तथा विशिष्ट कवि विपुल चन्द्र कलिता, रोहा महाविद्यालय की प्रवक्ता रेनू बोरा,नगांव जिला ट्राईबल संघ अध्यक्ष प्रह्लाद मशरंग, मास केंद्रीय समिति के प्रभारी सचिव प्रधान लखीप्रसाद डेका,शिक्क्षयत्री लावन्य देवी सहित सुर्यवती, रहदै कवि मंच के सदस्य, सदस्या सहित हेमप्रभा बरदलै के भाई,बहन,पुत्र और परिजन उपस्थित रहकर को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी