पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के कटनी-बीना सेक्शन पर नरयावली स्टेशन पर तीसरी लाइन कनेक्टिविटी के संबंध में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण अहमदाबाद मंडल की कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगी। जिसका विवरण निम्नानुसार है:-

1. 23,24 और 25 सितंबर 2022 की ट्रेन संख्या 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया संत हिरदाराम नगर-भोपाल-इटारसी-जबलपुर-कटनी के रास्ते चलेगी।

2. 23,24 और 25 सितंबर 2022 की ट्रेन संख्या 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया कटनी-जबलपुर-इटारसी-भोपाल-संत हिरदाराम नगर के रास्ते चलेगी।

3. 23 सितंबर 2022 की ट्रेन संख्या 15560 अहमदाबाद-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया संत हिरदाराम नगर-भोपाल-इटारसी-जबलपुर-कटनी के रास्ते चलेगी।

4. 24 सितंबर 2022 की ट्रेन संख्या 11465 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल-इटारसी-जबलपुर के रास्ते चलेगी।

5. 26 सितंबर 2022 की ट्रेन संख्या 11466 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-इटारसी-भोपाल के रास्ते चलेगी।