आगरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें “जन्मदिन“ के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अर्न्तगत उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित पोस्टर-चित्र-अभिलेख-पुस्तक प्रदर्शनी व केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों, एवं जनकल्याणकारी योजनाओं विषयक प्रदर्शनी का दीपप्रज्जलित व फीता काटकर शुभारम्भ, कोठी मीना बाजार मैदान में विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे ने विधायकगण के साथ किया। प्रदर्शनी का आयोजन जिला सूचना कार्यालय के सौजन्य से किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों, योजनाओं, उपलब्धियों को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में एक स्टॉल प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर लिखी गई। विभिन्न पुस्तकों की भी स्टॉल लगाई गई। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन वृत्त को भी चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है। यह प्रदर्शनी 17 से 19 सितंबर तक तीन दिवसीय, शहर व जनपद की जनता हेतु खुली रहेगी। विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमन्त्री जी का जीवन अंत्योदय के उपासक के रूप में है, उनके कार्यों को प्रदर्शनी में दिखाया गया है। उन्होंने जनपद तथा शहर की जनता से अपील करते हुए कहा कि वो प्रदर्शनी में आएं व प्रधानमंत्री के कार्यों का चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से अवलोकन करें। प्रदर्शनी परिसर का निरीक्षण व अवलोकन विधायक बाबूलाल, डा. जीएस धर्मेश, डा.धर्मपाल, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, महापौर नवीन जैन, पूर्व विधायकगण चौ. उदयभान सिंह, गुटयारी लाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मन्जू भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष भानू महाजन, तथा राज्य महिला आयोग सदस्य निर्मला दीक्षित, पूर्व सांसद प्रभू दयाल कठेरिया, ने किया तथा प्रदर्शनी की सराहना की।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
દાહોદ-ઝાલોદ તાલુકાના સારમારીયા ગામે ખત્રીઓ (પૂર્વજો) ને છૂટા કરવા મામલ થયેલ ઝઘડામાં....
દાહોદ જિલ્લાના ઝાલોદ તાલુકાના સારમારીયા ગામે ખત્રીઓ (પુર્વજાે) ને છુટા કરવા મામલે થયેલ ઝઘડામાં...
इन लोगों के लिए संजीवनी है 'EWS'सर्टिफिकेट, जानें क्या-क्या मिलेगा फायदा
EWS Update: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आज बहुत ही खुशी का दिन है. क्योंकि EWS कोटे...
Sharad Pawar यांना धक्का, नवी मुंबईतले राष्ट्रवादीला Eknath Shinde यांनी पाडलं खिंडार | NCP
Sharad Pawar यांना धक्का, नवी मुंबईतले राष्ट्रवादीला Eknath Shinde यांनी पाडलं खिंडार | NCP
Manmohan Singh Passes Away: मनमोहन सिंह के निधन पर Mehbooba Mufti ने दी श्रद्धांजलि | Aaj Tak
Manmohan Singh Passes Away: मनमोहन सिंह के निधन पर Mehbooba Mufti ने दी श्रद्धांजलि | Aaj Tak
पूर्ण सहकारी साखर कारखाना येथील वार्षिक सर्वसाधारण सभा संपन्न
पूर्ण सहकारी साखर कारखाना येथे वार्षिक सर्वसाधारण सभा संपन्न
वसमत तालुक्यातल्या बाबुळगाव परिसरात...