भारतीय सेना के सम्मान में पुरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है इसी क्रम में बालोतरा में भी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
यात्रा के जिला संयोजक खेताराम प्रजापत ने कहा कि यह यात्रा मातृ शक्ति, आम नागरिक व सामाजिक संगठन की अगुवाई में निकाली गई जिसमें सभी राष्ट्र भक्त 300 फुट के तिरंगा लेकर चले व हजारों की संख्या में आम नागरिकों ने इसमें बढ़ चढ़ कर भाग लिया जिससे माहौल देश भक्ति मय हुआ व हजारों की संख्या में तिरंगे लहराने लगे। कार्यक्रम में महंत अमृतराम महाराज,केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, राज्य मंत्री के के विश्नोई, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल,पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी, पूर्व सांसद कर्नल मानवेंद्र सिंह बालाराम मुंड सहित पूर्व सैनिको ने सभा को सम्बोधित किया।
केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि भारतीय सेना के साहस व पराक्रम से पुरे देश का मान विश्व स्तर तक बढ़ा है सेना के जवानो के जोश और जूनून से ही आज प्रत्येक आम नागरिक तिरंगा यात्रा के माध्यम से वीर सैनिको को सम्मान दे रहा है।
सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल ने कहा कि अब भारत का नेतृत्व भी मजबूत है और सेना का शौर्य भी मजबूत है जिसके दम पर कोई दुश्मन भारत की तरफ आँख उठाकर नहीं देख सकता।
पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने कहा कि पहलगाम हमले का बदला सेना ने ऑपरेशन सिन्दूर के माध्यम से लिया जिसका नेतृत्व भी मातृ शक्ति द्वारा किया गया आज महिलाएं तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़ भाग लेकर भारतीय सेना को सम्मान दे रही है व धन्यवाद दे रही है कि सेना के पराक्रमि योद्धा हर स्थिति में महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैयार है यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना को समर्पित है।
पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा को लेकर मातृ शक्ति व युवाओं में उत्साह व जोश है क्यूंकि भारतीय सेना के प्रति प्रत्येक भारत वासी अपनी राष्ट्र भक्ति दर्शा रहा है ये यात्रा उन सैनिको को साक्षात् नमनः है जिन्होंने समय आने पर हमारे लिए अपने प्राणो का बलिदान भी दिया और ढाल बनकर हमारी सुरक्षा के लिए अपनी जान की बाजी भी लगाते है।
जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने कहा कि हमारा देश अब डरने वाला नहीं है जब जब भारत की अस्मिता पर हमला होगा भारत बदला लेगा 22 अप्रेल को हुए आतंकी हमले का बदला भारत ने मात्र 22 मिनट में लेकर सैकड़ो आतंकियों को मार गिराया व आतंकी ठिकानो को घर में घुस कर नष्ट किया गया यह आज का भारत है।
यात्रा के पचपदरा विधानसभा संयोजक गोविन्द सिंह कालूड़ी ने कहा कि यात्रा परमानन्द महाराज समाधी स्थल संत हरीदास सर्कल से शहीद छगनलाल मेघवाल स्मारक तक निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में शहर वासियों ने भाग लिया व जगह जगह पुष्प वर्षा से यात्रा का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री मालाराम बावरी,अमराराम सुंदेशा,पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान,पूर्व सभापति पारस भंडारी, सुमित्रा जैन,प्रभा सिंघवी, गणपत बांठिया, महिपाल सिंह करनोत,कांतिलाल हुंडिया, हितेश पटेल,शंकर भाटी, तुलसी देवी मेघवाल,अनीता गुप्ता, डूंगरराम देवासी,शांतिलाल सुथार, उत्तमसिंह राजपुरोहित,सुरेश सितारा, लाखसिंह डुंगरोत,रमेश भंसाली, राकेश चोपड़ा,गणपत सिंह भाटी, योगेश गहलोत,श्याम डांगी,विमल मालवीय सहित सैकड़ो की संख्या में मातृ शक्ति व हजारों की संख्या में शहर वासी व राष्ट्र भक्त उपस्थित रहे।