वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक पंकज मेहता का जन्मदिन आज मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में टीम पंकज मेहता द्वारा मनाया जाएगा। टीम पंकज मेहता के संयोजक ललित चित्तोडा ने बताया कि सेवा संकल्प दिवस के रूप में पंकज मेहता का जन्मदिवस मनाया जाएगा जिसमें कई सामाजिक, धार्मिक व सेवा कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि सुबह 10.30 बजे स्टेशन क्षेत्र स्थित माला रोड पर मदर टैरेसा होम, होली फैमिली विमंदित गृह, सेंट पॉल स्कूल के पास वहां निवासरत प्रभुजी को भोजन कराया जाएगा। वहीं सुबह 11.30 बजे गुमानपुरा सूरजपोल पुलिस चौकी पर शीतल जल की प्याऊ का शुभारंभ किया जाएगा। चित्तोडा ने बताया कि इसके साथ ही गायों को चारा खिलाया जाएगा, गायों व पशुओं के लिए पानी की टंकियों को रखा जाएगा, मंदिरों में पूजा अर्चना कीजाएगी, विभिन्न संस्थाओं की और से केक काटा जाएगा और पंकज मेहता की दीर्घायु की कामना की जाएगी। चित्तोडा ने बताया कि शीला चौधरी रोड पर अग्रवाल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 10 से सायं 4 बजे तक किया जाएगा, इसके साथ ही संतोषी नगर में निर्धन व जरूरतमंदों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए चप्पल का वितरण भी किया जाएगा। ललित चित्तोडा ने बताया कि पंकज मेहता ने सादगीपूर्ण जीवन यापन किया है और हमेशा ही निर्धनों की मदद की है, लोगों को आगे बढाने के लिए हर संभव कार्य किया है। शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा की है साथ ही कार्यकर्ताओं का भी मार्गदर्शन किया है। ऐसे में उनका जन्मदिवस भी उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए सेवा के संकल्प के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।