भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पखवाड़ा के संभाग प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत ने बालोतरा में बैठक लेकर स्थापना दिवस पखवाड़ा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा ने बताया कि जिलाध्यक्ष भरत मोदी के निर्देशन में सभी मंडल पर स्थापना दिवस पखवाड़ा के संयोजक व सह संयोजक बनाए गए है व बालोतरा जिले के संयोजक जिला उपाध्यक्ष हंसराज प्रजापत द्वारा सभी मंडल पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है इसी संदर्भ में स्थापना दिवस संभाग प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत द्वारा बैठक लेकर आगामी कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई है।

शेखावत ने कहा कि जनसंघ के समय से ही भाजपा के साथ उन महापुरुषों का मार्गदर्शन मिलता आया है उनका अनुसरण करने से प्रत्येक कार्यकर्ता में राष्ट्र सर्वोपरि व सेवा परमो धर्म के संस्कार है इसी को देखते हुए स्थापना दिवस से लगाकर अप्रेल माह में कई कार्यक्रम बूथ स्तर तक आयोजित होंगे जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को जोड़ा जाएगा आगामी 14 अप्रेल अम्बेडकर जयंती को लेकर भी प्रदेश स्तर तक रुपरेखा बनाई गई है सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ स्थापना दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम को सम्पन्न करवाना है।

जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने कहा कि स्थापना दिवस पखवाड़ा 6 अप्रेल से प्रारम्भ हुआ है जिसको लेकर प्रत्येक मंडल पर सेवा ही संगठन है की भावना से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा दुपट्टा पहनाकर शेखावत का स्वागत किया गया व सभी कार्यकर्ताओं ने अपना परिचय भी करवाया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हितेश पटेल,डूंगर देवासी,बजरंग चौधरी,जिला मंत्री खेताराम प्रजापत,शंकर भाटी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह,जिला परिषद सदस्य उमाराम पटेल,खेतसिंह भाटी,नगर मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गणपत सिंह भाटी, हीरालाल गोयल, मुकेश गुप्ता, वासुदेव अग्रवाल,महेंद्र श्रीमाली, दशरथ सिंह राजपुरोहित,रूपाराम प्रजापत, खिमा राम चौधरी,कपिल दवे सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।