कांग्रेस सांसद के सुरेश ने केंद्र सरकार पर आज जमकर निशाना साधा है। के सुरेश ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज लोकसभा में क्या कहने जा रहे हैं ये तो पना नहीं, लेकिन वह निश्चित तौर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट की पोल खोलेंगे। विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज लोकसभा में दोपहर 2 बजे केंद्रीय बजट 2024 पर बोल सकते हैं। के सुरेश ने कहा कि मैं यह नहीं बता सकता कि राहुल लोकसभा में क्या कहने जा रहे हैं, लेकिन वो निर्मला सीतारमण के बजट की पोल खोलेंगे, क्योंकि इसमें मुख्य मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया गया है और उन्होंने केवल बिहार और आंध्र प्रदेश पर ध्यान केंद्रित किया है। के सुरेश ने आगे कहा कि लोकसभा सत्र के बारे में कांग्रेस ने कोई रणनीति नहीं बनाई है, लेकिन वो इंडी गठबंधन के नेताओं के साथ इसको लेकर चर्चा करेगी। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस सांसदों का मानना है कि विपक्ष के नेता के रूप में राहुल को सदन को संबोधित करना चाहिए। इससे पहले, कांग्रेस के लोकसभा सांसदों के साथ एक बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि चूंकि वह संसद के विशेष सत्र के दौरान पहले ही बोल चुके हैं, इसलिए उनका मानना है कि हर बार उनके बोलने के बजाय, दूसरों को भी बारी-बारी से मौका दिया जाना चाहिए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
तब्बल ३२ तासांपासून २० गावांमधील वीज पुरवठा खंडित
तब्बल ३२ तासांपासून २० गावांमधील वीज पुरवठा खंडित
पाचोड (विजय चिडे) पाचोड-पैठण राज्य...
Amazon Great Indian Festival सेल में 7 हजार रुपये से कम में Smart TV, 9 हजार से कम में मिलेगा 5G Smartphone
इन दिनों ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहक अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian...
પર્યાવરણ દિવસ જ્યારે વૃક્ષને કાપવામાંથી બચાવવામાં સફળ થશો તોજ સ્વચ્છવાતાવરણ માટે સમર્થ હશો,
વિશ્વભરમાં વધતા પ્રદૂષણને કારણે પર્યાવરણ પર પડતી ખરાબ અસર વિશે જણાવવા માટે દર વર્ષે 5 જૂને વિશ્વ...
માં પાર્વતી નગરમાં મનકમેશ્વર મંદિર પર 56 ભોગ પ્રસાદીના દર્શન...
માં પાર્વતી નગર ના દરેક ભક્તગણ ને જાણ કરવામાં આવે છે કે તારીખ 19 8 2024 સોમવાર મન કામેશ્વર...