होली त्यौहार को लेकर शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न।
ककरहटी -ककरहटी पुलिस चौकी मे देवेन्द्रनगर टी आई रामहर्ष सोनकर एवं नायव तहसीलदार कोमल सिंह की उपस्थिति मे होली, रमजान जैसे पावन पर्व पर शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। टी आई रामहर्ष सोनकर ने सभी सदस्यों से कहा कि आप सभी पावन पर्व आपस मे साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ मिल-जुलकर मनाने मे सहयोग करे ताकि सभी पर्व शान्ति मय रूप से सम्पन्न हो। होली जैसे पावन पर्व पर कोई अप्रिय स्थिति पैदा न हो। अगर नगर मे कही कोई अशांति की स्थिति पैदा हो तो तुरंत पुलिस चौकी मे सूचना दें। शान्ति समिति मे पुलिस चौकी प्रभारी आर आर प्रजापति, समाजसेवी पत्रकार कैलाश नाथ त्रिपाठी जावेद खान अशोक विश्वकर्मा संदीप शुक्ला गजराज सिंह यादव पन्नालाल सोनी राजकिशोर पांडे प्रशांत भार्गव विनय पांडे जिब्राइल मोहम्मद सलीम मोहम्मद रहुफ मोहम्मद अमरनाथ त्रिपाठी महेंद्र सिंह यादव लखन सिंह यादव बबलू यादव सुरेंद्र यादव पुलिस स्टाफ प्रधान आरक्षक श्री भूपेंद्र त्रिपाठी आरक्षक तरुण बर्मा सैनिक श्याम सुंदर राजपूत नरेंद्र शुक्ला चौकीदार परमलाल दहायत दिनेश दहायत उदय प्रकाश दहायत के साथ साथ समीपस्थ ग्राम के जनमानस उपस्थित रहे