कनवास. क्षेत्र व कस्बे में मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कस्बे व क्षेत्र में बच्चो एवं युवकों ने जमकर पतंग उड़ाई तथा गिल्ली डंडों का खेल खेला। सुबह से ही बच्चो और युवाओं ने हाथो में डोर व पतंग लिए सड़कों व छतो पर पतंग उड़ाते नजर आ रहे थे। बच्चे पतंग उड़ाते उड़ाते दिनभर यह कटी वो कटी, अलग है अलग का शोर सुनाई देता रहा। मकर संक्रांति के अवसर पर महिलाएं सजधज कर मंगल गीत गाती हुई खेतो पर पुआँ, पापडी, पकोड़ी व खिचड़ी का भोग, लावण लेकर पहुंची तथा धरती माता को अधिक उपज देने की कामना के साथ लावणा समर्पित किया। कस्बे में स्थित श्री कर्णेश्वर गौशाला में समिति अध्यक्ष त्रिलोक विजय के नेतृत्व में समिति सदस्यों एवं ग्रामवासियों ने गौशाला पहुंचकर गायों को हरा चारा, मीठी पुड़िया खिलाकर दानपुण्य किया। साथ ही भाजपा नेता कौशल सोनी के नेतृत्व में कर्णेश्वर गौशाला परिसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का गायों को 56 भोग खिलाकर जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सत्यवान नागर, व्यापार संघ अध्यक्ष हिमांशु सोनी, मंडल प्रतिनिधि।हरिमोहन शर्मा, नगर अध्यक्ष लोकेश सोनी, मनोज आचार्य समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मकर संक्रांति पर्व पर पतंग बाजी हुई, गौशाला में ऊर्जा मंत्री नागर के जन्मदिवस पर 56भोग का आयोजन हुआ
