कोटा में JEE स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला। हॉस्टल मालिक ने रोशनदान से देखकर पुलिस को सूचना दी। मामला जवाहर नगर थाना क्षेत्र का है। एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया- स्टूडेंट नीरज जाट (19) हरियाणा के नावा महेंद्रगढ़ का रहने वाला था। दो साल से कोटा में रहकर निजी कोचिंग से JEE की तैयारी कर रहा था। उसने मंगलवार रात सुसाइड कर लिया। शव को एमबीएस मॉच्यूरी में रखवाया गया है। परिवार के आने पर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

पंखे के हुक से लगाया फंदा

एडिशनल एसपी ने बताया- स्टूडेंट राजीव गांधी नगर क्षेत्र में आनंद कुंज रेजिडेंसी में हॉस्टल में रहता था। हॉस्टल मालिक रात को कमरों में जाकर स्टूडेंट को चेक कर रहे थे। इस दौरान नीरज ने कमरा नहीं खोला। तब उन्होंने रोशनदान से झांका तो पंखे के कड़े(हुक) से फांसी लगाकर लटका मिला।

साल का पहला मामला

कोटा में 2025 में स्टूडेंट के सुसाइड का पहला मामला है। स्टूडेंट के सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है।