धाकड़ समाज की ओर से पुलिस थाना छीपाबडोद में रामस्वरूप उर्फ पप्पू धाकड़ पर हुए प्राणघातक हमले की सीआईडी जांच की मांग करते हुए सोमवार को आईजी को ज्ञापन सौंपा है। धाकड़ समाज के प्रतिनिधिमण्डल में नवल नागर, हेमंत नागर, रामावतार, नरेश, सतीश, सोनू, विवेक, सत्तू, गुमानीशंकर ने ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ भाजपा नेता व पार्टी के पूर्व पदाधिकारी रामस्वरूप उर्फ पप्पू धाकड फ्लाईऐश ईंट फेक्ट्री पर 10, 12 लोगों ने लोहे के सरियों व स्टील के पाईप व धारधार हथियार से हमला किया था। जिसमें फरीद मुसलमान निवासी छबडा और जितेन्द्र पंकज उर्फ गाोटिया निवासी छबडा ने अन्य हमलावरों के साथ मिलकर रामस्वरूप नागर को जान से मारने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि रामस्वरूप पप्पू धाकड ने लगभग छह माह पूर्व आईजी को लिखित में प्रार्थना पत्र देकर छबड़ा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी और विधायक के भाई राजेश सिंघवी से जान का खतरा बताया गया था। यह हमला विधायक व विधायक के भाई के निर्देश पर ही अंजाम दिया गया है। इस घटना की सीआईडी जांच का आदेश दिया जाए। ताकि निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। धाकड समाज इस घटना को लेकर आक्रोशित है। प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि अगर सीआईडी जांच नहीं होती है तो संपूर्ण राज्य में धाकड़ समाज उग्र प्रदर्शन करेगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
প্ৰধানমন্ত্ৰীৰ নৰেন্দ্ৰ মোডী আৰু হিমন্ত বিশ্বশৰ্মাৰ প্ৰতিমূৰ্তি দাহ
প্ৰধানমন্ত্ৰীৰ নৰেন্দ্ৰ মোডী আৰু হিমন্ত বিশ্বশৰ্মাৰ প্ৰতিমূৰ্তি দাহ
মঙ্গলদৈ চিকিৎসা শিবিৰ
মঙ্গলদৈ ৰিপেজেন্তিভ ইউনিয়নে বৰথেকেৰাবাৰীত বানাকান্তৰ মাজত চিকিৎসা শিবিৰ ।
সমগ্ৰ দৰং জিলাত...
રાજુલાના રામપરા 2 ગામમાં સિંહનો આંતક
રાજુલાના રામપરા 2 ગામમાં સિંહનો આંતક.......
શ્વાનો કરતા સિંહોની રંજાડથી રામપરા 2 ના સરપંચે...
Android 14 के साथ Google Pixel 6 और 7 में दूर हुई ओवरहीटिंग और बैटरी ड्रेनिंग की प्रॉब्लम, यहां जानें क्या थी इसकी वजह
Google ने हाल ही में पिक्सल 8 सीरीज को लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने एंड्रॉइड 14 को बी पेश...
सामूहिक मानवंदनेस उपस्थित राहण्याचे आवाहन
महान अशोक विजयादशमी रोजी माणगाव येथे सामूहिक मानवंदनेस एकत्र येण्याचे युवा बौद्ध धम्म परिषद चे...