2025 Skoda Kodiaq Spied Testing अगले साल लॉन्च होने जा रही Skoda Kodiaq को भारत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इसका नए जनरेशन को भारत में लाया जा रहा है। टेस्टिंग के दौरान नई कोडिआक के दो टेस्ट म्यूल को देखा गया है। इसके साथ ही इन्हें अलग-अलग स्पेसिफिकेशन के साथ देखा गया है। भारत में साल 2025 के दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

 अगले साल नई Skoda Kodiaq लॉन्च होने जा रही है। यह इसकी नेक्स्ट जनरेशन की होगी। इसे हाल ही में भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इस दौरान इसे बिना कैमोफ्लेज वाले टेस्ट म्यूल्स को देखा गया है, वो भी दो। इससे पता चलता है कि कोडियाक को दो ट्रिम लेवल में पेश किया जा सकता है।

2025 Skoda Kodiaq: क्या दिया नया?

  • स्कोडा कोडियाक के दोनों टेस्ट म्यूल को अलग-अलग स्पेसिफिकेशन के साथ देखा गया है। इसके एक टेस्ट म्यूल में कंट्रास्टिंग ब्लैक ट्रिम और क्रोम गार्निश के साथ बॉडी-कलर बंपर देखने के लिए मिले हैं। जिसे देखकर पता चलता है कि यह हाई-स्पेक ट्रिम होगी। वहीं, दूसरा मॉडल बहुत सिंपल डिजाइन वाला होने वाला है। इसमें काले प्लास्टिक और सिल्वर कंट्रास्टिंग एलिमेंट देखने के लिए मिल सकते हैं। इन दोनों के अलॉय व्हील भी अलग-अलग देखने के लिए मिले हैं। एक में एयरो-ऑप्टिमाइज्ड डिजाइन तो दूसरे में मल्टी-स्पोक डिजाइन देखने के लिए मिला है।
  • भारतीय बाजार में जो कोडियाक उपलब्ध है, उसकी एक्स-शोरूम कीमत 39.99 लाख रुपये है। इसे तीन ट्रिम स्टाइल, स्पोर्टलाइन और L&K में पेश किया गया था। टेस्टिंग के दौरान दो कोडियाक के स्पॉट होने के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इसे कई ट्रिम में भारत में दोबारा लाया जाएगा।