रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने पदभार संभालने के बाद कहा कि देश की आर्थिक स्थिति, ग्रोथ रेट और इन्फ्लेशन से संबंधित सभी पहलुओं की डीटेल्ड स्टडी करूंगा। मेरी प्रायोरिटी बैंकिंग सिस्टम को मजबूत बनाना और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी बनाए रखना है।सरकार ने रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नया गवर्नर नियुक्त किया है। उन्होंने RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह ली है। दास का कार्यकाल 10 दिसंबर 2024 को पूरा हो गया है। 11 दिसंबर से मल्होत्रा गवर्नर का पद संभाल लिया है।

RBI गवर्नर की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ी बड़ी बातें...

·         RBI गवर्नर का पद संभालना मेरे लिए सम्मान की बात, बतौर हेड एक बड़ी जिम्मेदारी भी।

·         RBI की जिम्मेदारी केवल बैंकिंग सेक्टर तक सीमित नहीं है।

·         रिजर्व बैंक देश के आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभाता है।

·         बीते सालों में RBI का काम सराहनीय रहा है।

·         इसकी लीगेसी को आगे बढ़ाने की कोशिश करूंगा।

·         पॉलिसी में स्थिरता लाना सबसे ज्यादा जरुरी।

·         जनहित में फैसले लेने का भरोसा दिलाता हूं।

पहले कहा था- मुझे फील्ड समझने दीजिए

अपने अपॉइंटमेंट के एक दिन बाद संजय मल्होत्रा ​​ने मंगलवार (10 दिसंबर) को कहा कि जॉइन करने के बाद वे सबसे पहले देश इकोनॉमी के लिए बेहतर उपाय को समझने में समय देंगे। मल्होत्रा ​​ने कहा, 'मुझे पहले जॉइन करने दीजिए, जरूरी विषयों को समझने दीजिए। यह एक अलग रोल है। आपको अर्थव्यवस्था के लिए जो भी जरूरी आवश्यक है, वह बेस्ट करना होगा।'

सरकार ने संजय मल्होत्रा को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नया गवर्नर नियुक्त किया है। संजय ने 6 साल गवर्नर रहे शक्तिकांत दास की जगह ली है। दास के कार्यकाल के दौरान उनके नाम कई सफल और उपयोगी फैसले जुड़े हैं।

कोरोना महामारी के दौरान टैक्सपेयर्स को टैक्स पेमेंट में छूट, इकोनॉमी में लिक्विडिटी बनाए रखने और दुनियाभर में युद्ध के हालातों के बीच अर्थव्यवस्था को स्टेबल बनाए रखने के लिए जरूरी फैसले लेना हो शक्तिकांत दास हमेशा इसमें आगे की भूमिका में रहे।