राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट की तैयारियां तेज हो गई है। अन्तरराष्ट्रीय डेलीगेट्स के साथ-साथ कई बड़े केन्द्रीय नेताओं के दौरे भी फाइनल होने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्घाटन सत्र में सोमवार को जयपुर आएंगे, वहीं उनके अलावा आठ से ज्यादा केन्द्रीय मंत्रियों की भी इस समिट में शामिल होने की संभावना है। चर्चा है कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी समिट में हिस्सा ले सकते हैं, हालांकि अभी उनके आने का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। सरकार से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सोमवार को सुबह करीब 10 बजे जयपुर आने का कार्यक्रम है। वे सुबह साढ़े दस बजे जेईसीसी आएंगे और राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट का उद्घाटन करेंगे। यहां उनका करीब एक घंटे बीस मिनट तक रुकने का कार्यक्रम है। दोपहर बारह बजे बाद वे जयपुर से वापस उड़ान भरेंगे। सुरक्षा को देखते हुए पीएम के आने से एक घंटे पहले उद्घाटन स्थल पर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार कई केन्द्रीय मंत्रियों के इस समिट में आने का कार्यक्रम तय हो चुका है। इसमें से केन्द्रीय सड़क-परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, रामदास अठावले, भागीरथ चौधरी के आने की जानकारी सरकार के पास आ चुकी है। वहीं केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, केन्द्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी, केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के भी समिट में आने की संभावना है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
सुरक्षित कार के मामले में टाटा मोटर्स नंबर वन, Tata Safari और Harrier को मिली 5 स्टार NCAP रेटिंग
सुरक्षित कार के मामले में टाटा मोटर्स नंबर वन, Tata Safari और Harrier को मिली 5 स्टार NCAP रेटिंग
নিশা সষ্টম হৈ পৰিছে অসম আৰক্ষী । খাৰুপেটীয়াত তালাচী অভিযান খাৰুপেটীয়া আৰক্ষীৰ #news24update
নিশা সষ্টম হৈ পৰিছে অসম আৰক্ষী । খাৰুপেটীয়াত তালাচী অভিযান খাৰুপেটীয়া আৰক্ষীৰ #news24update
चले लाठी- डंडे पांच घायल मुर्गा बेचने की दुकान बंद कराने के संबंध मेंदेखे रिपोर्ट में
चले लाठी- डंडे पांच घायल मुर्गा बेचने की दुकान बंद कराने के संबंध में।
जनपद जौनपुर के तहसील...