भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल दास के बयान पर पूर्व उपमुख्यमंत्री व टोंक विधायक सचिन पायलट ने कहा कि जब भी उनसे मिलूंगा तो जरूर पूछूंगा कि वह मुझसे इतना विशेष प्रेम क्यों रखते हैं? राजनीति में टीका-टिप्पणी का एक स्तर रखना चाहिए। पायलट ने बुधवार को टोंक विधानसभा क्षेत्र में गांवों के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही। भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने बिना नाम लिए सचिन पायलट को फर्जी नेता बताया था। सचिन पायलट ने भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल के बयान पर कहा कि मेरी अग्रवाल से अब तक मुलाकात भी नहीं हुई। ना ही मैं उन्हें जानता हूं। मैं जब भी उनसे मिलूंगा तो जरूर पूछूंगा कि वह मुझसे इतना विशेष प्रेम क्यों रखते हैं। राजनीति में बेहतर टीका-टिप्पणी का एक स्तर रखना चाहिए। अपने विरोधियों को भी हमें कभी कम नहीं आंकना चाहिए। कड़वे बोल बोलकर कोई आगे नहीं जा सकता। सचिन पायलट ने राजस्थान विधानसभा उपचुनाव परिणाम पर कहा कि यह परिणाम चौंकाने वाला था। राजस्थान में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। यहां हम केवल एक ही सीट जीत पाए। पार्टी जब चुनाव जीतती है तो उसका श्रेय सब लेते हैं। आज अगर हम जीत नहीं पाए तो उसकी जिम्मेदारी भी सभी लोगों की है। दौसा का चुनाव हम जीते हैं। दौसा में सरकार ने सारे हथकंडे अपनाए। इसके बावजूद हम वहां चुनाव जीते। हम जहां चुनाव नहीं जीत पाए। वहां संगठन भी देख रहा है। कमेटियां भी बनी है। हम लोग सही समय पर सही कार्रवाई भी करेंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ડીસાના જૂનાડીસામાં ડો.બાબા સાહેબ આંબેડકરની ભવ્ય શોભાયાત્રા યોજાઇ
સમગ્ર ભારત દેશમાં નહીં પરંતુ વિશ્વમાં આંબેડકર સાહેબનું નામ છે. ત્યારે બંધારણના ઘડવૈયા તરીકે...
Sanatana Dharma Row: सनातन पर टिप्पणी मामले में उदयनिधि के खिलाफ याचिका पर हाई कोर्ट का फैसला सुरक्षित
सनातन धर्म विरोधी बैठक में भाग लेने और आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में द्रमुक सरकार के...
LIVE ધારી તાલુકાના આ ગામમાં બે કલાક અનરાધાર પાછોતરો વરસાદ ખબકેલ
LIVE ધારી તાલુકાના આ ગામમાં બે કલાક અનરાધાર પાછોતરો વરસાદ ખબકેલ
ખેડબ્રહ્મા વેપારી મહામંડળના પ્રમુખનું નિધન
ખેડબ્રહ્મા વહેપારી મહામંડળના પ્રમુખ નું નિધન થયું
ખેડબ્રહ્મા તારીખ 2 ના રોજ...
કડી : જાસલપુરથી સરસાવ રસ્તા પર ડાક સેવા પાર્સલ લખેલી ટ્રકમાંથી દારૂ ઝડપાયો, પોલીસે મુદ્દામાલ સાથે બેની અટકાયત કરી
કડી પોલીસે રાત્રિ પેટ્રોલિંગ દરમિયાન ડાક સેવાની આડમાં દારૂની હેરાફેરી કરતી એક ટ્રકને ઝડપી પાડી...