अनंतपुरा थाना क्षेत्र में लोन दिलाने के नाम पर 8 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। केशवपुरा निवासी जयप्रकाश ने एसपी डॉ. अमृता दुहन से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी और ठगी गई राशि की बरामदगी की मांग की है। जयप्रकाश ने एसपी को बताया कि पत्रकार परमानंद वर्मा नामक व्यक्ति ने उसे ऑयल मिल लगाने के लिए जिला उद्योग केंद्र से लोन दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने कागजों की फाइलें और दो हस्ताक्षरयुक्त चेक देने के लिए कहा, जिसके बाद परमानंद वर्मा ने चेक सहित ऑयल मिल का कोटेशन और आईसीआईसीआई बैंक के दो चेक ले लिए। इसके बाद आरोपी ने मानवाधिकार एवं न्याय आयोग के खाली लेटरपेड पर भी साइन कराकर जयप्रकाश से 4 लाख रुपए नकद ले लिए। जयप्रकाश का आरोप है कि चेक देने के एक दिन बाद आरोपी ने 4 लाख रुपए निकालकर राजेश मेघवाल के खाते में ट्रांसफर कर दिए। जयप्रकाश ने इस धोखाधड़ी की शिकायत अनंतपुरा थाने में की, जिसके बाद धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है। फरियादी ने एसपी से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और 8 लाख रुपए की वसूली की मांग की है। पीड़ित जयप्रकाश ने बताया कि परमानंद वर्मा एक मीडिया संस्थान से भी जुड़ा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं जिनकी जांच पुलिस कर रही है। उसने थोड़े थोड़े करके 4 लाख रुपये नगद लिए ओर 4 लाख रुपये चेक से निकाल लिए इस तरह 8 लाख रुपये की ठगी कर ली
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
REET પરીક્ષા દરમિયાન કેન્દ્રના ઉમેદવાર વતી એડમિટ કાર્ડનો વીડિયો વાયરલ થતાં ખળભળાટ મચી
રાજસ્થાનના ધૌલપુરમાં REET પરીક્ષા દરમિયાન કમલા કોલેજ સ્થિત પરીક્ષા કેન્દ્રના એક ઉમેદવાર વતી એડમિટ...
यात्रियों की इस आदत से परेशान है वंदे भारत का स्टाफ | Ajmer Delhi Vande Bharat
यात्रियों की इस आदत से परेशान है वंदे भारत का स्टाफ | Ajmer Delhi Vande Bharat
ऑस्ट्रेलिया में बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने के लिए सख्ती, ढाई अरब रुपये जुर्माने का प्रस्ताव
बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी को ध्यान में रखकर ऑस्ट्रेलिया की संसद में पेश किया गया। ये दुनिया में...
गहलोत सरकार में हुई वन रक्षक भर्ती का भी लीक हुआ था पेपर,आरोपी ने किया खुलासा
गहलोत सरकार में हुई वन रक्षक भर्ती में भी पेपर लीक हुआ था. राज तालाब थाने में 12 लोगों के खिलाफ...