राजस्थान में जब भी सरकार बदलती हैं तो कई सरकारी योजनाओं के नाम भी बदल जाते हैं। जी हां, पूर्ववर्ती सरकार ने जिन योजनाओं का खूब प्रचार-प्रसार किया। भाजपा सरकार उन योजनाओं के नाम ही बदल दिए। खास बात ये है कि भजनलाल सरकार ने अब तक जिन योजनाओं के नाम बदले हैं। उनमें अधिकतर योजनाओं के नाम पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के नाम पर रखे हुए थे। दरअसल, दिसंबर 2018 में जब अशोक गहलोत तीसरी बार मुख्यमंत्री बने थे। तब कांग्रेस सरकार ने वसुंधरा राज की कई योजनाओं के नाम बदल दिए थे। इसके बाद जैसे ही दिसंबर 2023 में राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनी तो गहलोत राज की कई योजनाओं पर कैंची चलाने के साथ ही कई योजनाओं के नाम पलट दिए। राजस्थान की भजनलाल सरकार का एक साल का कार्यकाल अगले महीने पूरा होने जा रहे है। ऐसे में हम बताने जा रहे हैं, गहलोत राज की उन योजनाओं के बारे में जिनको बीजेपी सरकार ने बंद किया और नाम बदले हैं। राजस्थान में बीजेपी ने सत्ता में आते ही गहलोत राज की कई योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया। जिनमें से सबसे अहम योजना थी इंदिरा स्मार्ट फोन योजना। 1.35 करोड़ महिलाओं को फ्री स्मार्ट फोन और तीन साल तक इंटरनेट डेटा फ्री देने के लिए गहलोत राज में ये योजना शुरू की गई थी। लेकिन, भजनलाल सरकार ने इसे महज चुनावी योजना बताते हुए बंद कर दिया। इसके बाद राजीव गांधी युवा मित्र कार्यक्रम को भी बंद कर दिया गया था। गहलोत राज में सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए यह योजना शुरू की गई और इसमें 5 हजार युवाओं नौकरी दी गई थी। लेकिन, इस योजना के बंद होते ही वे युवा बेरोजगार हो गए थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ગળતેશ્વર તાલુકાના મુસ્લિમ સમાજ ના આગેવાનો દ્વારા મામલતદાર શ્રીને આવેદનપત્ર આપવાના આવ્યું.
ગલતેશ્વર તાલુકા અને પડાલ ગામના મુસ્લિમો દ્વારા મામલતદાર શ્રી ને આવેદનપત્રઅનેપી.એસ.આઈને લેખિત...
CM Yogi Adityanath को मिली जान से मारने की धमकी,UP एटीएस समेत सभी एजेंसियों को किया गया सतर्क
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद लखनऊ में...
Postmortem करने वाली Manju Devi ने शराब, घिन, भूख और कमाई पर खुलासा कर दिया | GITN
Postmortem करने वाली Manju Devi ने शराब, घिन, भूख और कमाई पर खुलासा कर दिया | GITN
দুজন কাশ্মীৰি পণ্ডিত ভাতৃৰ ওপৰত আক্ৰমণ সন্ত্ৰাসবাদীৰ; এজন নিহত, আনজন চিকিৎসাধীন
জম্মু-কাশ্মীৰৰ শ্বোপিয়ানত পুনৰ সন্ত্ৰাসবাদীয়ে গুলীয়াই হত্যা কৰিলে এজন কাশ্মীৰী হিন্দুক।...