कोटा. सांगोद नगर में महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर एवं मंडल कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सब्जी मंडी प्रांगण में स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों और विचारों को याद किया। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष एवं पार्षद राजेंद्र गहलोत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज सुवालका, मंडल अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कि संत महात्मा ज्योतिबा फूले एक महान समाज सुधारक, समाजप्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक एवं क्रांतिकारी कार्यकर्ता थे। इन्होंने महिलाओं, पिछड़े वर्ग और अछूतों के उत्थान के लिए कई कार्य किये समाज के सभी वर्गों को शिक्षा प्रदान करने के यह प्रबल समर्थक थे, वह भारतीय समाज में प्रचलित जाति आधारित विभाजन और भेदभाव के खिलाफ थे। इनका मूल उद्देश्य स्त्रियों को शिक्षा प्रदान करना बाल विवाह का विरोध, विधवा विवाह का समर्थन करना रहा है। इन्होंने अपना पूरा जीवन समाज में फैली को कुप्रथाओं को दूर करने और महिला शिक्षा के प्रति जागरूक करने में बिताया। इन्होंने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को भी स्वयं शिक्षा प्रदान की जिससे सावित्रीबाई फुले देश की प्रथम महिला शिक्षिका बनी। इस अवसर पर सत्यनारायण मेहता, मीडिया प्रभारी सलीम अंसारी, मोहम्मद शरीफ, असगर अंसारी, सलामुद्दीन, कदिर पठान, अमजदअंसारी, प्रदीप शर्मा, एफाज हुसैन, रफीक नियारगीर, चांद भाई नियारगीर सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
हिसार: नेशनल हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक के नीचे घुसी क्रूजर गाड़ी
हिसार: नेशनल हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक के नीचे घुसी क्रूजर गाड़ी
Biparjoy Cyclone: चक्रवात बिपरजॉय आने से पहले ही मुंबई और गुजरात में उठा तूफान । R Bharat
Biparjoy Cyclone: चक्रवात बिपरजॉय आने से पहले ही मुंबई और गुजरात में उठा तूफान । R Bharat
How To Use Sunlight As Medicine For Your Body | Amazing Health Benefits of Sunlight
How To Use Sunlight As Medicine For Your Body | Amazing Health Benefits of Sunlight