राजस्थान उपुचनाव में 'थप्पड़ कांड' वाली देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर बड़ी जीत हासिल करने के बाद जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी बुधवार को आभार जताने के लिए जनता के बीच पहुंचे. उनके साथ नवनिर्वाचित विधायक राजेन्द्र गुर्जर भी थे, जिन्होंने 11 महीने की भजनलाल सरकार के कामों के बारे में लोगों को बताया और उनका धन्यवाद किया. इस मौके पर दोनों नेताओं ने आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के चूं-चपड़ वाले बयान भी निशाना साधा. कन्हैया लाल चौधरी ने खींवसर सीट पर हनुमान बेनीवाल की हार को नई राजनीति का संकेत बताया. उन्होंने कहा, 'बीजेपी प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल के लिए जूते खाने वाली बात कहना ठीक नहीं है. उन्होंने अराजकता फैलाने की कोशिश की है. लेकिन हमें कानून और संविधान के अनुसार काम करना पड़ेगा. कोई भी ऐसा करता है तो गलत बात है. हमारी पार्टी संविधान की रक्षा करने वाली पार्टी है. कांग्रेस झूठे नेरटिव चलाती है. कांग्रेस ही आपातकाल लगाती है. जनता इनका पूरा खेल समझ चुकी है.' मंत्री ने कहा, 'प्रदेश में पिछले 5 सालों में कांग्रेस जनता से किए वादे पूरा नहीं कर सकी. दौसा सीट हम सिर्फ 2 हजार वोटों से हारे हैं. हम इस पर मंथन कर रहे हैं कि हमें चूंक कहां हुई? हम कैसे हार गए? कांग्रेस दोबारा कैसे जीत गई? इन सब सवालों के जवाब ढूंढे जा रहे हैं. नरेश मीणा अलग फैक्टर हैं. वह कांग्रेस जाने. हमने तो हमारे आधार पर, हमारे प्रत्याशी के आधार पर चुनाव लड़ा और हम जीते. हरियाणा और महाराष्ट्र के परिणाम बताते हैं कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में अपना विश्वाश जताया है.'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
DEESA // ડીસાની આદર્શ બેંકને 2 લાખ 10 હજાર 831 રુપિયા 9 ટકા વ્યાજ સાથે ચૂકવી આપવા કર્યો હુકમ..
જિલ્લા ગ્રાહક અદાલતે અપાવ્યો ન્યાય, ડીસા ની આદર્શ બેંકને 2 લાખ 10 હજાર 831 રુપિયા 9 ટકા વ્યાજ...
বনগাঁৱ শঙ্কৰদেৱ নিকেটন ১০০০ পতাকা প্ৰদান কাৰ্যসূচীত অংশগ্ৰহণ কৰি বিধায়ক ভুৱন গামৰ মন্তব্য
বনগাঁৱ শঙ্কৰদেৱ নিকেটন ১০০০ পতাকা প্ৰদান কাৰ্যসূচীত অংশগ্ৰহণ কৰি বিধায়ক ভুৱন গামৰ মন্তব্য
India bats for own trade policy; Modi govt opts out of deal with U.S-led group.
In a major,"Atma nirbhar Bharat" ,India has batted for an independent trade policy.India...
মৰাণত ড্ৰাগছ সহ দুজনক আটক।
মুখ্যমন্ত্ৰীৰ নিৰ্দেশৰ পাছত নিচা জাতীয় সামগ্ৰীৰ বিৰুদ্ধে আৰক্ষীয়ে তীব্ৰভাৱে ...
મલેકપુર હનુમાન મંદિર ખાતે દર્શનનો લાભ લેતા માનસિંહ ચૌહાણ
તાજેતરમાં ભાજપ ઉમેદવારોના નામોની યાદી પૈકી ૧૨૧ ખેડા બાલાસિનોરના ભાજપના ઉમેદવાર માનસિંહ ચૌહાણે...