जयपुर में हत्या के लिए हथियार डिलीवर करने आए लॉरेंस और रोहित गोदारा की गैंग से जुड़े चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों बदमाशों से पूछताछ में पुलिस को गैंग से जुड़ी अहम जानकारी मिली है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया- वे फेमस होने के लिए गैंग से जुड़े थे। गैंग से जुड़ने पर पहले लोगों छोटे-छोटे टेस्ट लेकर टेस्ट किया जाता है। फोन के जरिए ही सभी ऑर्डर मिलते हैं। हथियार पिकअप और डिलीवर करते थे, लेकिन सिस्टम ऐसा है कि कभी किसी का चेहरा नहीं देखा।डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा डूडी ने बताया- गिरफ्तार चारों बदमाश डिलीवरी का काम किया करते थे। इन लोगों के पास लॉरेंस गैंग की तरफ से फोन आता था। एमपी से हथियार लाते और जयपुर में डिलीवरी देते थे। ये लोग नहीं जानते थे की किस से हथियार लाए हैं, किसे हथियार देने हैं।पूछताछ में सामने आया कि इनके पास फोन आता है। फोन करने वाला बताता था कि हथियार एक जगह पर पत्थर के नीचे रखे हुए हैं। बदमाश बताई जगह पर जाते। वहां से हथियार उठा लेते। फिर इन्हें बताया जाता कि जयपुर में किस जगह पर हथियार छोड़ने हैं। ये लो उसी जगह हथियार छोड़ देते थे। चारों बदमाश किसी भी व्यक्ति के साथ डायरेक्ट सम्पर्क में नहीं थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પાટણ જિલ્લાના સાંતલપુર તાલુકાના હમીરપુરા ગામ ખાતે શક્તિવનનું લોકાર્પણ કરાયું
પાટણ જિલ્લાના સાંતલપુર તાલુકાના હમીરપુરા ગામ ખાતે શક્તિવનનું લોકાર્પણ કરાયું
ઘંટાકર્ણ માર્કેટના ના વેપારીઓ દ્વારા બ્લડ ડોનેશન કેમ્પ યોજીને આઝાદી તે નો અમૃત મહોત્સવ ની ઉજવણી કરી
ઘંટાકર્ણ માર્કેટના ના વેપારીઓ દ્વારા બ્લડ ડોનેશન કેમ્પ યોજીને આઝાદી તે નો અમૃત મહોત્સવ ની ઉજવણી કરી
2 jawans dead as Army truck catches fire in J&K's Poonch: Report
An Indian Army vehicle reportedly caught fire on Thursday in Poonch district...
Ram Mandir Temple Politics: 'हमने भी राम मंदिर बनाए लेकिन...', वोट बैंक पॉलिटिक्स को लेकर CM बघेल ने BJP पर साधा निशाना
Ram Mandir Temple Politics। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का जल्द ही...