देश की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से 11 November 2024 को ही Compact Sedan Car सेगमेंट में नई जेनरेशन Maruti Dzire 2024 को लॉन्‍च किया गया है। लेकिन क्‍या इसके सीएनजी में बेस वेरिएंट VXI (Maruti Dzire 2024 CNG) को खरीदना फायदेमंद साबित होगा? इसमें किस तरह के फीचर्स और इंजन को दिया गया है। आइए जानते हैं।

भारतीय बाजार में मारुति की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में Maruti Dzire 2024 की नई जेनरेशन को लॉन्‍च कर दिया गया है। इस कार में CNG के बेस वेरिएंट के तौर पर VXI को ऑफर किया जाता है। क्‍या इस वेरिएंट को खरीदना (Maruti Dzire 2024 CNG Base Variant) आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है या नहीं। इसमें कितना दमदार इंजन और फीचर्स दिए गए हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुई नई जेनरेशन Maruti Dzire 2024

मारुति की ओर से नई जेनरेशन Maruti Dzire 2024 को भारतीय बाजार में 11 November 2024 को लॉन्‍च कर दिया गया है। इसे कई वेरिएंट्स और ईंधन के विकल्‍पों के साथ लाया गया है। इसमें CNG के बेस वेरिएंट के तौर पर VXI को ऑफर किया जा रहा है।