सुष्मिता सेन ने महेश भट्ट की फिल्म दस्तक से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म की कहानी विक्रम भट्ट ने लिखी थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही सुष्मिता और विक्रम रिलेशनशिप में आए थे। हालांकि उस वक्त विक्रम पहले से शादीशुदा थे और उनकी बेटी भी थी।विक्रम के साथ अफेयर के बारे में सुष्मिता ने कहा था कि पहले वो विक्रम को पसंद नहीं करती थीं। हालांकि वक्त के साथ दोनों बातचीत करने लगे और दोस्ती हो गई। एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि अगर किसी शख्स की शादी अच्छी नहीं चलती है तो वो उस शख्स को दोषी महसूस नहीं करा सकती हैं। उन्हें इस बात से नहीं फर्क पड़ रहा था कि वो एक शादीशुदा इंसान को डेट कर रही थीं।सिमी गरेवाल के साथ एक इंटरव्यू में सुष्मिता ने खुलासा किया था कि शुरुआत में उनकी विक्रम भट्ट ने नहीं पटती थी। लेकिन बाद में उनका रिश्ता सुधर गया था। उन्होंने कहा था- एक दिन वह सेट पर दौड़ते हुए मेरे पास आए और मेरी उंगली टूट गई थी। यह ऐसा वक्त था, जब मैं उन्हें बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। फिल्म की शूटिंग लगभग खत्म होने वाली थी।मुझे लगा कि उसके मन में मेरे खिलाफ कुछ पर्सनल बातें हैं क्योंकि वह महेश भट्ट से मेरी शिकायत करता था। हालांकि कुछ समय बाद हमारी बातचीत शुरू हुई और हम दोस्त बन गए। काफी समय बाद हमारा अफेयर खत्म हो गया। यह एक स्लो केमिस्ट्री थी।सुष्मिता के साथ अफेयर पर विक्रम ने भी अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि सुष्मिता के साथ केमिस्ट्री शुरू होने से पहले उनकी शादी हो चुकी थी।इस पर सुष्मिता का कहना था- इनकी पत्नी और वो साथ नहीं रह रहे थे। अगर किसी की शादी अच्छी नहीं चल रही है तो मैं उसकी निंदा नहीं कर सकती हूं। उसे दोषी महसूस नहीं करा सकती हूं। मुझे इनकी पत्नी और बेटी से कोई शिकायत नहीं थी। कुछ चीजें होने के लिए नहीं होतीं। जब मैं इनसे मिली तो वह तलाकशुदा थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
सेल: डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों ही फ्लाइट्स पर पाएं बड़ी छूट, बस इस ऐप का करना होगा इस्तेमाल
अगर आप कहीं जाने के लिए फ्लाइट बुकिंग करने की सोच रहे हैं। तो ठहर जाएं और एक बार एयर इंडिया की...
महंगे रिचार्ज का Jio, Airtel और VI को भुगतना पड़ रहा खामियाजा, ग्राहकों में आई कमी
सितंबर 2024 में जियो एयरटेल और वीआई को नए ग्राहक जोड़ने के मामले में निराशा हाथ लगी है। इस अवधि...
ॲपे रिक्षा दुचाकी अपघात प्रकरणी पिंपळनेर पोलिसात गुन्हा दाखल@india report
ॲपे रिक्षा दुचाकी अपघात प्रकरणी पिंपळनेर पोलिसात गुन्हा दाखल@india report
दिसंबर में राजस्थान आएंगे जापान के उप मंत्री ताकू इशी! सीएम भजनलाल शर्मा ने टोक्यो में दिया आमंत्रण
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार सुबह टोक्यो में जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार और...