भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा अपने एक दिवसीय प्रवास पर बालोतरा पहुंचे प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी का भव्य स्वागत किया गया। जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने कहा कि प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी अपने एक दिवसीय प्रवास पर मंगलवार को बालोतरा पहुंचे जंहा जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा साफा व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु ने प्रदेश महामंत्री को बालोतरा संगठन के बारे में जानकारी देकर बताया कि सदस्यता अभियान के अंतर्गत बालोतरा जिले ने अपना लक्ष्य पूर्ण कर दिया है व सक्रिय सदस्य बनाने को लेकर भी बालोतरा जिला प्रदेश में अग्रणी रहेगा। प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन पदाधिकारियों के साथ साथ प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता का भी सम्मान होना चाहिए कार्यकर्ता ही संगठन के अस्तित्व को बनाए रखता है उन्होंने सदस्यता अभियान को लेकर बालोतरा जिले के कार्यकर्ताओं की सराहना की व कहा कि सदस्यता अभियान में एक भी कार्यकर्ता पीछे नहीं रहना चाहिए व प्रत्येक मंडल, मोर्चा,जिला व बूथ पदाधिकारी सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है संगठन सरंचना में करते समय इस ओर ध्यान देना होगा। प्रदेश महामंत्री बगड़ी ने सर्वश्रेष्ठ सदस्य बनाने वाले उमेश सोनी,जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया व दवे द्वारा बगड़ी को अशोक स्तम्भ की प्रतिमा भेंट की गई। इस अवसर पर उदयपुर जिला महामंत्री गजपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान, पूर्व सभापति पारस भंडारी, जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा, मालाराम बावरी, जिला उपाध्यक्ष सोहन सिंह भायल,हितेश पटेल, जिला मंत्री शंकर भाटी, दौलाराम सियाग,अनिता गुप्ता,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह,महेंद्र लखारा,कांतिलाल हुंडिया,अशोक व्यास,दिनेश सैनी,रूपाराम प्रजापत,बाबूलाल नामा,कपिल दवे,किशोर पंवार,रमेश वैष्णव,केवल चंद मेघवाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
মৰঙীৰ সাৰৰ গাঁৱৰ সমীপৰ ৩৯নং ৰাষ্ট্ৰীয় ঘাইপথত ভয়ংকৰ পথ দুৰ্ঘটনা।কথমপী প্ৰাণৰক্ষা চালকৰ।
মৰঙীৰ সাৰৰ গাঁৱৰ সমীপৰ ৩৯নং ৰাষ্ট্ৰীয় ঘাইপথত ভয়ংকৰ পথ দুৰ্ঘটনা।
দৈনিক ৩৯ নং ৰাষ্ট্ৰীয় ঘাইপথত...
UP BJP के प्रदेश अध्यक्ष Chaudhary Bhupendra Singh ने NDA की संख्याबल पर क्या कहा? | UP Politics
UP BJP के प्रदेश अध्यक्ष Chaudhary Bhupendra Singh ने NDA की संख्याबल पर क्या कहा? | UP Politics
Breaking News: Salman Khan के पिता Salim Khan को मॉर्निंग वॉक के दौरान मिली धमकी | Mumbai News
Breaking News: Salman Khan के पिता Salim Khan को मॉर्निंग वॉक के दौरान मिली धमकी | Mumbai News
જસદણના ભાડલામાં બે મૃત વ્યકિતઓને જીવતા બતાવી ખેતીની જમીન પચાવી પાડવાના બનાવમાં બે શખ્સોની ધરપકડ,
જસદણના ભાડલામાં બે મૃત વ્યકિતઓને જીવતા બતાવી ખેતીની જમીન પચાવી પાડવાના બનાવમાં બે શખ્સોની...
ત્રણ ભૂલકાઓનું પોલીસે માતા સાથે મિલન કરાવ્યું
બારડોલી તાલુકાના નંદીડા ચાર રસ્તા નજીક 3 માસૂમ બાળકો રડતા હોઈ જે બાબતની જાણ તેન ગામે રહેતા...