राजस्थान के बाड़मेर जिले की रहने वाली रूमा देवी एक बार फिर अमेरिका में प्रदेश का नाम रोशन करने जा रही हैं. स्माइल फाउंडेशन यूएसए के जरिए आयोजित भव्य कार्यक्रम में रूमा देवी को दूसरी बार मुख्य अतिथि बनने का अवसर मिला है. नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. रूमा देवी 21 नवंबर को स्टैफोर्ड सेंटर टेक्सास के वार्षिक समारोह में शामिल होने जा रही हैं. डॉ. रूमा के साथ इस समारोह में भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री भाग्यश्री और हैरिस काउंटी की जिला अटॉर्नी किम ओग भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी.इस कार्यक्रम में बाड़मेर की रूमा देवी भारतीय हस्तशिल्प कला, महिलाओं के आर्थिक उत्थान, कौशल विकास और सामाजिक बदलाव अपना लेक्चर देंगी. उनके द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों का अनुभव भी वह साझा करेंगी. रूमा देवी की यह पहली अमेरिका यात्रा नहीं है। इससे पहले वे कई बार अमेरिका में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुकी हैं. इससे पहले वे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के वार्षिक सम्मेलन में बतौर वक्ता हिस्सा ले चुकी हैं. अमेरिका में रहने वाले भारतीयों में रूमा का खासा क्रेज है. वे भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रमों में व्याख्यान दे चुकी हैं. स्माइल फाउंडेशन यूएसए की अंजलि और शालू अग्रवाल ने बताया कि भव्य आयोजन में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। संगीतमय प्रस्तुति के साथ डिनर का भी आयोजन होगा.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Maharashtra: Ajit Pawar गुट को चुनाव आयोग ने माना असली NCP, Sharad Pawar को बड़ा झटका | NCP Verdict
Maharashtra: Ajit Pawar गुट को चुनाव आयोग ने माना असली NCP, Sharad Pawar को बड़ा झटका | NCP Verdict
વૈકલ્પિક વ્યવસ્થા ન કરી આપવામાં આવે તો ભવિષ્યમાં મતદાનનો બહિષ્કાર કરવાની ચીમકી આપી
શહેરમાં દબાણ હટાવ ઝુંબેશ હાલ પુરતી મોકુફ રખાઈ હોવાની ચર્ચાઓ,જમીનદારો પાસે આધાર પુરાવા મંગાવવામાં...
Mumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश से बुरा हाल, जलभराव के बीच फंसे वाहन | Waterlogging | Aaj Tak
Mumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश से बुरा हाल, जलभराव के बीच फंसे वाहन | Waterlogging | Aaj Tak
16GB रैम और एल्यूमीनियम मिक्स मेटल फिनिश के साथ Infinix का नया लैपटॉप लॉन्च, मिलेगा एक्स्ट्रा बैंक ऑफर
Infinix INBook X3 Slim Launched in India Infinix INBook X3 Slim लाल हरा ग्रे और नीले रंग में आता...
Weather Today: दिल्ली से यूपी तक ठंडी हवाओं का सितम, जानें उत्तर भारत का मौसम
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के बाद मौसम का मिजाज...