टोंक के समरावता गांव में हिंसा के बाद ग्रामीणों में आक्रोश हैं. प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान उनका दर्द भी सामने आ चुका है. इस मामले में डॉ. किरोड़ीलाल मीणा (Kirori Lal meena) ने संदेह जाहिर किया है. इस वीडियो को दौसा प्रत्याशी और उनके भाई जगमोहन मीणा (Jagmohan Meena) ने शेयर किया, जो काफी वायरल है. वीडियो में बीजेपी नेता यह कह रहे हैं कि समरावता गांव में जो कुछ भी हुआ, वह सब शक के दायरे में है, इस घटना की न्यायिक जांच जरूरी है. उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ वो समझ से बाहर है. पहले थप्पड़ मार देना, फिर 8 घंटे बाद गांव में घुसना उसके बाद सरेंडर करना, यह शक तो पैदा करता है. यह पहली बार नहीं है जब बीजेपी नेता ने ऐसा बयान दिया हो. इससे पहले भी वह नरेश मीणा के थप्पड़कांड से नाराज नजर आए थे. जब वह घटना के बाद गांव पहुंचे थे तो कहा था कि मैं जन आंदोलन के लिए लड़ा हूं, एड़ी से चोटी तक खूब चोटें भी आई हैं. मैं हमेशा परमार्थ के लिए लड़ा हूं. इससे पहले डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ग्रामीणों को निर्दोष बता चुके हैं. उन्होंने कहा था कि ग्रामीण 100% निर्दोष हैं, उनके साथ गलत हुआ है. जो व्यक्ति खुद गाड़ी लेकर आएगा, वह खुद तो अपने गाड़ी को आग लगाएगा नहीं, इसकी जांच होनी चाहिए. पुलिस की गाड़ी किसने जलाई, यह भी जांच का विषय है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
અમદાવાદ: કર્ણાવતી ક્લબ ખાતે "નવરંગી નવરાત્રી 2025"નું પ્રિ- સેલિબ્રેશન યોજાયું
અમદાવાદ: કર્ણાવતી ક્લબ ખાતે "નવરંગી નવરાત્રી 2025"નું પ્રિ- સેલિબ્રેશન યોજાયું
સરકારી વિનયન અને વાણિજય કોલેજ, કઠલાલ ખાતે હર ઘર તિરંગા સપ્તાહની રંગારંગ ઉજવણીનો પ્રારંભ
સરકારી વિનયન અને વાણિજ્ય કૉલેજ, કઠલાલ ખાતે તા.૦૨/૦૮/૨૦૨૨ ના રોજ આઝાદીકા અમૃત મહોત્સવ અને...
તાપી જિલ્લામાં આરોગ્ય વિભાગ સતર્ક બન્યું@live24newsgujarat
તાપી જિલ્લામાં આરોગ્ય વિભાગ સતર્ક બન્યું@live24newsgujarat
राष्ट्रीय महिला आयोग आयोजित करेगा जागरूकता और अनुसंधान कार्यक्रम, जनजातीय महिलाओं के आधार पर रखा गया थीम
नई दिल्ली, मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। मानसून...
Outpost Mebo upgraded and operationalized as full fledged 'C' class Police Station
Outpost Mebo was upgraded into full fledged “C” Class Police Station vide General...