टोंक के समरावता गांव में हिंसा के बाद ग्रामीणों में आक्रोश हैं. प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान उनका दर्द भी सामने आ चुका है. इस मामले में डॉ. किरोड़ीलाल मीणा (Kirori Lal meena) ने संदेह जाहिर किया है. इस वीडियो को दौसा प्रत्याशी और उनके भाई जगमोहन मीणा (Jagmohan Meena) ने शेयर किया, जो काफी वायरल है. वीडियो में बीजेपी नेता यह कह रहे हैं कि समरावता गांव में जो कुछ भी हुआ, वह सब शक के दायरे में है, इस घटना की न्यायिक जांच जरूरी है. उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ वो समझ से बाहर है. पहले थप्पड़ मार देना, फिर 8 घंटे बाद गांव में घुसना उसके बाद सरेंडर करना, यह शक तो पैदा करता है. यह पहली बार नहीं है जब बीजेपी नेता ने ऐसा बयान दिया हो. इससे पहले भी वह नरेश मीणा के थप्पड़कांड से नाराज नजर आए थे. जब वह घटना के बाद गांव पहुंचे थे तो कहा था कि मैं जन आंदोलन के लिए लड़ा हूं, एड़ी से चोटी तक खूब चोटें भी आई हैं. मैं हमेशा परमार्थ के लिए लड़ा हूं. इससे पहले डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ग्रामीणों को निर्दोष बता चुके हैं. उन्होंने कहा था कि ग्रामीण 100% निर्दोष हैं, उनके साथ गलत हुआ है. जो व्यक्ति खुद गाड़ी लेकर आएगा, वह खुद तो अपने गाड़ी को आग लगाएगा नहीं, इसकी जांच होनी चाहिए. पुलिस की गाड़ी किसने जलाई, यह भी जांच का विषय है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
रात का खाना खाने के बाद ये गलतियां करते हैं तो Weight Gain होगा ही | Sehat ep 721
रात का खाना खाने के बाद ये गलतियां करते हैं तो Weight Gain होगा ही | Sehat ep 721
રિક્ષામાં પેસેન્જર બેસાડવા બાબતે બોલાચાલી થતા એકબીજા પર લાકડીઓ અને અન્ય હથિયાર લઈ તૂટી પડ્યા: લોકોની કંપારી છૂટી ગઈ
ખારાઘોડા ગામમાં રિક્ષામાં પેસેન્જર બેસાડવા બાબતે બે જૂથ વચ્ચે ઉગ્ર બોલાચાલી થયા બાદ બંને જૂથના...
ગળતેશ્વર તાલુકાના બૈડપ ન્યુ મીરા ધાબા પરથી એક ટ્રકમાંથી 28,80,000 કિંમતના વિદેશી દારૂના જથ્થા સાથે બે આરોપીને સેવાલીયા પોલીસે દબોચ્યા
અમદાવાદ ઇન્દોર હાઇવે ઉપર આવેલ મહારાજના મુવાળા ચેકપોસ્ટ ઉપર સેવાલીયા પોલીસના જવાનો વાહન ચેકીંગમાં...
শিশু অনুষ্ঠান অকণিৰ কবিতা ঘৰে হাৰ্টথ্ৰব জুবিন গাৰ্গলৈ জনালে শ্ৰদ্ধাঞ্জলি।
শিশুৰ সৰ্বাংগীন বিকাশ সাধনৰ বাবে বৰ্ষ ১৯৯৪ত স্থাপিত ব্যক্তিক্ৰম ধৰ্মী শিশু অনুষ্ঠান অকণিৰ কবিতা...
एक श्याम खाटू के नाम भजन संध्या कार्यक्रम का पूर्व मंत्री आंजना की ओर से हुआ आयोजन
निम्बाहेडा
फ़रीद खान
पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना की और से "एक शाम खाटूश्याम जी के नाम" भजन संध्या...