बाबा सिद्दीकी मर्डर और सलमान खान की धमकी मामले में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ क्षत्रिय करणी सेना ने मोर्चा खोल दिया. संगठन का कहना है कि लॉरेंस के गुर्गों द्वारा लोगों को धमकी के खिलाफ करणी सेना मदद करेगी. क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने वीडियो जारी कर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग पर जुबानी हमला भी बोला. उन्होंने कहा कि अगर लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi gang) धमकी, रंगदारी और वसूली करने की कोशिश करें तो उनसे संपर्क करें, वह लोगों की मदद करेंगे. लॉरेंस की धमकी से पीड़ित लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया. शेखावत ने कहा कि लॉरेंस गैंग के गुर्गों के द्वारा फिरौती की मांग की जाती है तो वह व्यक्ति क्षत्रिय करणी सेना से संपर्क करें. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सूचना दे सकता है. जो भी सूचना देगा, उसे सुरक्षा हम देंगे. संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि इन गुर्गों का हिसाब हम करेंगे, जवाब भी हम देंगे. सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हम देंगे. इससे पहले भी शेखावत ने लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को एक करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपए इनाम देने की घोषणा की थी. इसके बाद बिश्नोई समाज के कुछ संगठनों ने भारी आपत्ति जताई है. सोशल मीडिया पर राज सिंह शेखावत का वीडियो सामने आने के बाद बिश्नोई समाज के कई संगठन भी लॉरेंस बिश्नोई के पक्ष में खुलकर उतरते नजर आ रहे हैं
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
કોમ્પલેસના ગ્રાઉન્ડ ફ્લોરમાંથી દારૂની મહેફીલ માણતા બે યુવકોને ઝડપી પાડતી જેપી રોડ પોલીસ
કોમ્પલેસના ગ્રાઉન્ડ ફ્લોરમાંથી દારૂની મહેફીલ માણતા બે યુવકોને ઝડપી પાડતી જેપી રોડ પોલીસ
वणी येथील जगद्गुरु नरेंद्राचार्यजी महाराज यांचा पादुका दर्शन सोहळा अतिशय उत्साहात संपन्न
अनंत श्री विभूषित जगद्गुरुश्री स्वामी नरेंद्राचार्यजी महाराज दक्षिण पीठ नाणीजधाम यांचा पादुका...
Kulachalar Muktilav || Bhavna Demonstration || by all the children in the village of Dk Baligaon
Kulachalar Muktilav Bhavna Demonstration by all the children in the village of Dhakuakhana Baligaon.
इस दिन लॉन्च होगा Xiaomi का नया फोल्डेबल फोन, 5,000mAh की बैटरी और कई खास फीचर्स के साथ आएगा ये डिवाइस
Xiaomi ने अपने कस्टमर के लिए एक नया डिवाइस के लाने की तैयारी में है। हम Xiaomi Mix Fold 4 की बात...