राजस्थान में सात सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होने के बाद अब राजस्थान के भाजपा-कांग्रेस के बड़े नेताओं को महाराष्ट्र चुनाव के प्रचार में उतारा गया है। भाजपा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित 10 से ज्यादा नेता प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित 15 से ज्यादा नेताओं को अलग-अलग सीटों पर प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा उसे देखते हुए वहां पर कांग्रेस-भाजपा ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है।मुंबई, पुणे, भिवंडी सहित कई शहरों में प्रवासी राजस्थानी बहुतायत है। ऐसे में भाजपा-कांग्रेस नेताओं को उन्हें साधने की जिम्मेदारी दी गई है। अलवर से सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव महाराष्ट्र के प्रभारी हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार और शनिवार को कई सीटों पर जनसभाएं की।भाजपा के राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत और विधानसभा में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित जालोर-सिरोही से भी कई नेता महाराष्ट्र में प्रचार में कर रहे हैं। कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी अलग-अलग सीटों पर प्रचार कर रहे हैं। गहलोत मुंबई और कोंकण क्षेत्र के वरिष्ठ पर्यवेक्षक हैं तो पायलट मराठवाड़ा के पर्यवेक्षक हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
મુંબઇના યુવાનો માતાના મઢ દર્શન કરવા માટે સાયકલ યાત્રા યાત્રાથી પહોંચશે
#buletinindia #gujarat #navsari
Gopal Italia News | Gujarat AAP પ્રમુખ આવ્યા Police ગિરફતમાં | AAP | Election 2022 | News18 Gujarati
Gopal Italia News | Gujarat AAP પ્રમુખ આવ્યા Police ગિરફતમાં | AAP | Election 2022 | News18 Gujarati
Uddhav Thackeray ने Amit Sahh की तुलना अहमद शाह अब्दाली से की | Maharashtra Politics | Aaj Tak News
Uddhav Thackeray ने Amit Sahh की तुलना अहमद शाह अब्दाली से की | Maharashtra Politics | Aaj Tak News
शेख हसीना को वापस बांग्लादेश भेजेगा भारत? दोनों देशों के बीच पुरानी संधि बढ़ा सकती है पूर्व PM की मुश्किलें
नई दिल्ली। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) के...
Telangana में PM Modi ने Rally के दौरान नया नारा दिया, Lalu की टिप्पणी पर दिया नारा | Lalu | PM
Telangana में PM Modi ने Rally के दौरान नया नारा दिया, Lalu की टिप्पणी पर दिया नारा | Lalu | PM