उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बारिश और बर्फबारी हो रही है। इसका असर मैदानी राज्यों में नजर आने लगा है। अब सर्दी बढ़ने लगी है।राजस्थान के बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में शनिवार सुबह घना कोहरा नजर आया। इससे वीजिबिलिटी काफी कम रही। वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम विभाग ने संभाग में कल भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।श्रीगंगानगर में शनिवार को सुबह घना कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। कोहरे के कारण सुबह विजिबिलिटी काफी कम रही। इससे वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। सर्दी से बचने नजर आ रहे हैं। वही सर्दी के कारण अलाव भी जलने लगे हैं।