राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के दौरान देवली के समरावता में भयानक बवाल हुआ. एसडीएम अमित कुमार को थप्पड़ मारने के बाद नरेश मीणा की गिरफ्तारी हुई तो समरावता में खूब हिंसा हुई. इस घटना में काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं. जबकि लोगों को भारी क्षति हुई है. वहीं इस मामले में सचिन पायलट ने बयान दिया है. वहीं सचिन पायलट ने भजनलाल सरकार से घायलों के लिए मुआवजे की मांग की है. साथ ही सचिन पायलट ने सरकार को कहा है कि चुनाव के बाद इतनी बड़ी घटना दर्शाता है कि सरकार के नियंत्रण में कुछ भी नहीं है.इससे पहले सचिन पायलट ने अपने एक्स पर लिखा था कि 'मैं पीटीआई के पत्रकार अजीत शेखावत और कैमरामैन धर्मेंद्र कुमार पर हुए हमले की निंदा करता हूं, जो आज टोंक जिले में ड्यूटी पर थे और घटना को कवर कर रहे थे. अपना कर्तव्य निभा रहे पत्रकारों के प्रति यह दुर्व्यवहार अस्वीकार्य है. इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं.'सचिन पायलट ने अपने बयान में कहा है कि मतदान के बाद जो घटनाक्रम राजस्थान में हुआ है. इससे लगता है कि सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है. सरकार ने नागरिकों के ऊपर हमला बोला है. जिस तरह से गांव में घुसकर महिला, बच्चों, बुजुर्गों को बर्बरता से मारा गया है. वह सरकार का चेहरा दिखाता है. आप अगर नियंत्रण नहीं कर सकते हैं और लॉ एंड ऑर्डर संभालने के बजाए राजनीति कर रहे हैं तो जनता सफर क्यों करे. जिन लोगों का नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Tight security in Dhakuakhana for Independence Day
India's 76th Independence Day will be celebrated across the country on Monday. The country's...
सर्राफा व्यापारी से मारपीट के 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पैदल कराई परेड
बून्दी। शहर में सर्राफा व्यापारी से मारपीट कर धमकी देकर वसूली करने के प्रयास के मामले में 5 आरोपी...
विद्या भारती स्कूल के छात्रों ने नृसिंह आश्रम में किया हनुमान चालीसा पाठ
बूंदी। नृसिंह आश्रम बाणगंगा बूंदी में बजरंग जन कल्याण एवं आध्यात्मिक समिति, बूंदी द्वारा आयोजित...
स्पेशल फोरेंसिक टीम पहुंचेगी RG Kar अस्पताल, बंगाल पुलिस ने CBI को जांच रिपोर्ट सौंपी
नई दिल्ली। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध के मामले को लेकर देशभर में...